Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : सवारियों से भरी बस और ट्रक में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर आमने-सामने टक्कर,एक दर्जन यात्री घायल

Video : सवारियों से भरी बस और ट्रक में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर आमने-सामने टक्कर,एक दर्जन यात्री घायल

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर। यूपी के एरा से लखीमपुर आ रही सवारियों से भरी रोडवेज की अनुबंधित बस बस सामने से आ रहे ट्रक नंबर यूपी 30 एटी 14850 (Truck number UP 30 AT 14850) से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे अलग-अलग मकानों में घुस गए। हादसे में बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हुए हैं।

पढ़ें :- KGMU के नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल ने रिजाइन किया, अब डीन के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, छात्रा की मौत पर हंगामा जारी

एक दर्जन यात्री घायल

पढ़ें :- 'मटन खाकर बटन...' गाने पर बार बालाओं का डांस, नोट देते मुखिया पति का VIDEO वायरल

बस संख्या यूपी 31 बीटी 0767 (Bus number UP 31 BT 0767) जो एरा से लखीमपुर सवारियों को लेकर आ रही थी, नकहा क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे (Pilibhit-Basti highway) पर गांव केवल पुरवा में ट्रक से टकरा गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे यूनुस सिद्दीकी के मकान में घुस गई। बस ने बैठे लगभग एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको नकहा स्वास्थ केंद्र में एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया है।

दोनों मकानों में कोई घायल नहीं 

वहीं दूसरी तरफ ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर असलम के मकान से होता हुआ मोबीन के मकान में घुस गया। ट्रक ड्राइवर घायल हो गया है। गनीमत रही कि दोनों मकानों में कोई घायल नहीं हुआ है।

 

 

पढ़ें :- योगी सरकार ने 18 IPS अफसरों का किया तबादला, प्रीतिबाला गुप्ता को ATS एसपी बनाया, सतीश कुमार को SSF का जिम्मा
Advertisement