महाराष्ट्र के नालासोपारा में गरबा कार्यक्रम के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक लड़की को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की...
Viral-Video: महाराष्ट्र के नालासोपारा में गरबा कार्यक्रम के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक लड़की को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आजतक की रिपोर्ट के मुताबि 18 वर्षीय युवक का नाम गुफरान शेख है।
गरबा खेलने पहुंची थी लड़की, पंडाल से बाहर ले जाने का आरोप
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक घटना सोमवार रात नालासोपारा पूर्व के संतोषभुवन इलाके में हुई। 17 वर्षीय लड़की गारेल पाड़ा में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। आरोप है कि युवक उसे गरबा पंडाल से बाहर खींचकर ले गया और उसके साथ मारपीट की।
वायरल वीडियो में युवक लड़की को थप्पड़ मारता नजर आता है। वहीं, घटना के शुरुआती विवरणों में गुफरान शेख नाम के व्यक्ति पर कार्यक्रम में लड़कियों को अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम से पहले क्या हुआ था, इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है।
लड़की से पहले से जान-पहचान होने की बात
पुलिस के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार लड़की और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। बताया गया कि लड़की ने उससे बातचीत बंद कर दी थी जिससे वह नाराज था। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। हिंदू संगठनों ने भी विरोध जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस घटना ने धार्मिक आयोजनों में शामिल होने वाली लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।
संतोष भुवन, नालासोपारा ईस्ट में गुफरान शेख गरबा कार्यक्रम में घुस गया और नाबालिग हिंदू लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और उन्हें गलत तरीके से छूने लगा।
जब एक लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने उसे थप्पड़ मार दिया।
यह घटना आज सुबह हुई है।
@MBVVPOLICE @DGPMaharashtra @Dev_Fadnavis https://t.co/hVPH9hjH5o
— Anant (@singh31919) October 20, 2026