Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video : पहली नजर में डांसर का दीवाना हुआ युवक, स्टेज पर ही उसकी मांग में सिंदूर भरकर बनाया पत्नी

Video : पहली नजर में डांसर का दीवाना हुआ युवक, स्टेज पर ही उसकी मांग में सिंदूर भरकर बनाया पत्नी

By santosh singh 
Updated Date

बिहार। प्यार किसी भी बंधन से परे होता है। जब दिल से किसी को चाहा जाता है तो इंसान अपनी सभी सीमाओं को तोड़ देता है। इसका ताजा उदाहरण बिहार से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी दोस्त की शादी में आकर न केवल अपनी मोहब्बत का इजहार किया, बल्कि उसकी मांग में सिंदूर भी भर (Putting Vermilion in Her Hairline) दिया और उसे अपनी पत्नी बना लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस युवक की दिलेरी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बिहार में शादी-ब्याह का आयोजन बहुत धूमधाम से होता है और यहां पर हर समारोह में परिजनों और मेहमानों की खास उपस्थिति रहती है। एक युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गया था, लेकिन वहां क्या हुआ, ये कहानी अब सुर्खियों में है। दरअसल, उस शादी में आर्केस्ट्रा के लिए एक डांसर को बुलाया गया था और जब युवक ने उसे नाचते हुए देखा तो उसे पहली ही नजर में उससे प्यार हो गया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

लड़की की मांग में भरा सिंदूर

युवक को इस लड़की से इतनी मोहब्बत हो गई कि उसने बिना देर किए स्टेज पर चढ़कर सिंदूर का डिब्बा निकाला और लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। इस घटना से सभी लोग हैरान हो गए, क्योंकि शादी के इस मौके पर जहां आमतौर पर लोग लडकी-लड़के के परिवार वालों से परिजनों की इजाजत लेने के बाद ही रिश्ता तय करते हैं, वहीं इस युवक ने अपनी भावना को एक अलग ही तरीके से जाहिर किया।

लड़की को ओढ़ाई चुनरी

आमतौर पर आर्केस्ट्रा डांसर (Orchestra Dancer) को समाज में एक अलग ही नजरिए से देखा जाता है। उन्हें सिर्फ नाचने वाली और मनोरंजन के साधन के रूप में देखा जाता है। लेकिन इस युवक ने न केवल उस डांसर (Dancer) को एक विशेष स्थान दिया, बल्कि उसे अपना जीवन साथी बना लिया। इसके बाद, युवक ने लड़की को एक चुनरी ओढ़ाई और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया (Putting Vermilion in Her Hairline), जिससे ये मामला और भी खास बन गया।

युवक की सच्ची मोहब्बत

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग युवक की बहादुरी और उसकी सच्ची मोहब्बत की सराहना कर रहे हैं।कई यूजर्स ने लिखा कि जहां लोग आर्केस्ट्रा (Orchestra) में नाचने वाली को तुच्छ नजर से देखते हैं, वहीं इस युवक ने उसे न केवल सम्मान दिया बल्कि उसे अपनी पत्नी बना लिया। यह कदम न केवल प्यार को सच्चे मायने में दिखाता है, बल्कि समाज के उन भेदभावों को भी चुनौती देता है जो अक्सर इस तरह के पेशे में काम करने वाले लोगों के खिलाफ होते हैं।

समाज में प्यार और सम्मान की मिसाल बन चुके इस कपल को लोगों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अब यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है, और कई लोग इसे प्यार और सम्मान का सबसे बेहतरीन उदाहरण मान रहे हैं।

पर्दाफाश हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Advertisement