Akashdeep’s Wedding : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने बुधवार को वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में अक्षिता राज के साथ साथ फेरे लिये। इस दौरान आकाशदीप की शादी में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह भी पहुंचे थे। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक बात की ज्यादा चर्चा रही कि आकाशदीप ने अपनी शादी में एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को क्यों नहीं बुलाया? इस सवाल पर गेंदबाज का एक मजेदार जवाब वायर्ल हो रहा है।
पढ़ें :- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रचाई शादी, काशी में हुई भव्य समारोह की चर्चा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक शख्स दूल्हे की पोशाक में दिख रहे आकाशदीप से सवाल करता है- “आपने विराट भैया, धोनी भैया और रोहित भैया को बुलाया नहीं।” इस पर आकाशदीप मुस्कुराते हुए कहते हैं- “शादी यहां हो पाएगा बनारस में?” फिर वो शख्स कहता है- आपको बुलाना चाहिए था। इस पर भारतीय गेंदबाज कहते हैं- “उनको (धोनी, रोहित और कोहली को) बुलाने के लिए तो फिर बाहर से करना पड़ेगा शादी।” आकाश के कहने का मतलब था कि अगर वह भारतीय टीम के इन दिग्गजों को अपनी शादी में बुलाते तो भीड़ को काबू करना बेहद मुश्किल हो जाता, क्योंकि इनके फैंस की संख्या काफी ज्यादा हैं। और ये फैंस अपने चाहिते खिलाड़ियों को देखने के लिये पहुंच जाते। जिससे परेशानी खड़ी हो सकती थी।
Look at Aakash Deep's reaction when his friend asked, "Bhaiya, aapne Virat Kohli Bhaiya, Dhoni Bhaiya aur Rohit Bhaiya ko apni shaadi mein kyun nahi bulaya?"
Aakash Deep replied, "Phir yahan shaadi nahi ho paati, bahar karni padti."
pic.twitter.com/9vAgnwupVi — Sonu (@Cricket_live247) June 25, 2026
पढ़ें :- ICC Rankings Update : शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग में रोहित-कोहली को छोड़ा पीछे, कप्तान नंबर-1 बनने के बेहद करीब
बता दें कि वाराणसी के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप के विवाह समारोह में परिवार, रिश्तेदारों और करीबी मेहमानों की मौजूदगी रही। समारोह में 300 से ज्यादा मेहमानों ने शिरकत की। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए होटल में प्रवेश के लिए QR कोड आधारित व्यवस्था की गई थी। मेहमानों को कोड स्कैन करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। आकाश दीप ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 28 विकेट हैं। उन्हें कुछ दिन पहले बिहार सरकार ने खेल कोटे से DSP के पद पर नियुक्त किया है।