Grandmaster D Gukesh News: विश्व चैंपियन डी गुकेश को हमेशा से अपने शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। वह अपनी जीत के बाद भी अपना संयम बनाए रखते हैं, लेकिन, विदेशी खिलाड़ी उनके खिलाफ हार या जीत पर अपना आपा खोते नजर आए हैं। इनमें ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन के बाद अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा का नाम भी जुड़ गया है। जिनकी शर्मनाक हरकत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं
दरअसल, अमेरिका के टेक्सास में भारत और अमेरिका के बीच फ्रेंडली मुकाबला खेला गया। इस दौरान नाकामुरा ने विश्व चैंपियन डी गुकश को हराकर अमेरिका को भारत पर 5-0 से जीत हासिल करने में मदद की। लेकिन, गुकेश को हराने के घमंड में चूर नाकामुरा ने ऐसी हरकत कर दी। जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। नाकामुरा ने गुकेश का किंग दर्शकों के बीच फेंक दिया, लेकिन गुकेश ने कोई प्रतिक्रीया नहीं दी। उन्होंने अपने शांत स्वभाव का परिचय दिया और चेस बोर्ड की गोटियां वापस अपनी जगह लगाते हुए देखे गए।
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नाकामुरा की शर्मनाक हरकत पर लोग उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं, जबकि गुकेश के शांत स्वभाव के लिए लोगों के मन में उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया है। इससे पहले जून में नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में गुकेश ने जब मैग्नस कार्लसन को हराया था तो वह अपना आपा खो बैठे थे। कार्लसन ने हार के बाद जोर से हाथ को उस मेज पर पटका, जहां चेस बोर्ड रखा हुआ था। हालांकि, उन्होंने अपनी हरकत के लिए तुरंत माफी भी मांग ली थी।
HIKARU THROWS A PIECE TO THE CROWD TO CELEBRATE THE USA 5-0! @GMHikaru
What an event!!
@CheckmateUSAIND pic.twitter.com/LGnM8JLulJ पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा
— Chess.com (@chesscom) October 5, 2025