नई दिल्ली: हैदराबाद से एआईएमआईएम सांसद के असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ वो गैर-बीजेपी दलों के साथ गठबंधन का दांव चल रहे हैं, तो दूसरी ओर वह सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी सपा पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने सोमवार को एक्स पर यूपी में अपनी एक सभा का वीडियो शेयर कर कहा कि हां वो ‘बीवी पगलू हैं’, लेकिन जनता को पगलू नहीं बनाते। सांसद असदु्द्दीन ओवैसी ने रविवार को यूपी के श्रावस्ती जिले में जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) , सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘हां हम यकीनन बीवी पगलू हैं।’
पढ़ें :- आकाश आनन्द को मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, साथ ही उनके राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना
Haan hum hain biwi paglu…
https://t.co/68h114RNfk
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 5, 2026
पढ़ें :- EC के झूठ का CJI ने किया पर्दाफाश, बोले- फॉर्म 6 में बदलाव को नहीं दी मंजूरी, चुनाव आयोग ने कानून तोड़ा तो फैसले रोक देंगे
उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर उनसे लोग बोलते हैं कि वे बीवी के बारे में ज्यादा बोलते हैं। उनके मुताबिक, ‘किसी ने लिखा ये बीवी पगलू हो चुका है ओवैसी। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम फक्र से कहते हैं हम बीवी पगलू हैं। हम सीएम योगी, पीएम मोदी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरह उत्तर प्रदेश और देश को पगलू नहीं बनाते।
कुंवारों को तो लोग कमरा भी नहीं देते : ओवैसी
हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर निजी तंज कसते हुए कहा कि ‘मेरे भाई किसने आपसे कहा था कि आप देश और उत्तर प्रदेश कुंवारे के हवाले कर दो। जब कोई कमरा नहीं देता।’
बीवी को खुश रखने के असदुद्दीन ओवैसी दिए टिप्स
उसके बाद उन्होंने सभा में मौजूद लोगों को पत्नी को खुश रखने के कुछ टिप्स देने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि हम आपको बताते हैं कि हम क्या करते हैं। अभी सुबह हम हैदराबाद से निकले प्लेन में बैठे, उसने कहा प्लेन टेक ऑफ होगा अपनी पेटी बांध लीजिए। मैंने बीवी को फोन किया बेगम प्लेन टेक ऑफ हो रहा है, मैं जा रहा हूं। फिर प्लेन लखनऊ पहुंचा, मैंने फौरन फोन किया और कहा कि लखनऊ पहुंच गए आप खाना खा लीजिए।
पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- यूपी में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, बीजेपी की तानाशाही से नहीं दबेगी विपक्ष की आवाज
‘हम सिर्फ भड़काऊ भाषण नहीं देते,सीख भी देते हैं’
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का शादी शुदा लोगों को टिप्स देना बंद नहीं हुआ। उन्होंने समर्थकों के बीच कहा, ‘हमने एक सुनहरे अल्फाज बीवी से कहा जो आपको भी कहना है। बाहर गए, कहीं काम पर गए, फोन करके बीवी को पूछना हाउ आर यू माय डियर? आप कैसे हैं? आप मेरे को बहुत याद आते हैं। इतनी सी बात करके आप चौबीस घंटे अपने काम में मशरूफ हो सकते हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम सिर्फ भड़काऊ भाषण नहीं देते, ये भी देते हैं सीख लो जालिमों। सीख लोग। बीवी से अच्छा बर्ताव करो।
‘बीड़ी, सिगरेट की याद आए तो बीवी का हाथ पकड़ो’
उसके बाद उन्होंने बीड़ी-सिगरेट पीने वालों को भी नसीहत दी कि यह उनके सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसकी वजह से अपना जिस्म बर्बाद न करें। जब कभी बीड़ी और सिगरेट याद आती है, बीवी का हाथ पकड़ लो। बोलो बेगम माय डियर। सिगरेट का धुआं गायब, सिगरेट गायब…।