Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: पांचवी बार मां बनने जा रही सीमा हैदर की धूमधाम से मनाई गई गोद भराई की रस्म

Video: पांचवी बार मां बनने जा रही सीमा हैदर की धूमधाम से मनाई गई गोद भराई की रस्म

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सीमा हैदर (Seema Haider) पांचवी बार मां बनने जा रही है। इललिए रविवार को बड़ी ही धूमधाम से गोद भराई (Baby shower ceremony of Seema Haider) की रस्म मनाई गयी। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) पिछले दो साल से नोएडा के राबूपुरा गांव में अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ रह रही हैं।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

उनके चार बच्चे पहले से ही है। अब सचिन मीणा से वह अपने पांचवे बच्चे को जन्म देने वाली है। सीमा हैदर का नौंवा महीना चल रहा है। इसलिए रविवार को धूमधाम से गोद भराई की रस्म मनाई गई।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

गोद भराई कार्यक्रम में सीमा के मुंहबोले भाई एडवोकेट एपी सिंह अपनी मां और परिवार के साथ पहुंचे। वह सभी रस्मों के सामान साथ लाए. महिलाओं ने ढोल-बाजे के साथ पारंपरिक गीत गाए। एपी सिंह ने कहा कि वह सीमा को अपनी बहन मानते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सीमा भारत आकर यहां की संस्कृति को अपना रही हैं। वहीं, सीमा ने बताया कि उन्हें भारत में बहुत प्यार मिला है। वह एपी सिंह को अपना भाई मानती हैं और हर कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित करती हैं। भारत आने के बाद से सीमा सभी हिंदू धार्मिक कार्यक्रमों को धूमधाम से मना रही हैं।

Advertisement