Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. VIDEO-जयपुर दशहरा कार्यक्रम में ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे गानों पर मंत्री जी की कुर्सी के सामने नाची बार डांसर

VIDEO-जयपुर दशहरा कार्यक्रम में ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे गानों पर मंत्री जी की कुर्सी के सामने नाची बार डांसर

By santosh singh 
Updated Date

जयपुर: जयपुर में परंपराओं और धार्मिकता के रंगों से सजे दशहरा मेले में इस बार ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को चौंका दिया। शहर के प्रताप नगर विकास समिति (Pratap Nagar Vikas Samiti) की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव (Dussehra Festival) में मंच पर बार बालाओं ने लोकप्रिय फिल्मी गीत ‘मुन्नी बदनाम हुई’ (Munni Badnaam Hui) पर जमकर ठुमके लगाए।

पढ़ें :- Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया'

दर्शकों की तालियों और सीटियों के बीच बार बालाओं का डांस लोगों के लिए भले ही आकर्षण का केंद्र रहा, लेकिन गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम की मौजूदगी में हुए आयोजन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंच पर जहां एक ओर रावण दहन की तैयारी चल रही थी, तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के आइटम सॉन्ग ने मेले को मनोरंजन का नया मोड़ दे दिया। लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- किशाऊ बांध परियोजना क्या है? CM धामी के जन्मदिन पर बड़ी सौगात! किशाऊ बांध पर 6 राज्यों में बनी सहमति

कोई इसे ‘संस्कृति और आधुनिकता का संगम’ बता रहा है, तो कोई धार्मिक आयोजन में फिल्मी डांस को लेकर सवाल उठा रहा है। जहां युवा वर्ग ने इसे मनोरंजन के रूप में खूब एंजॉय किया, वहीं कुछ लोगों ने दशहरे जैसे धार्मिक पर्व पर ऐसे कार्यक्रम की उपयुक्तता पर सवाल खड़े कर दिए।

Advertisement