Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: वन विभाग की टीम को मिली कामयाबी, बहराइच के सिसैया इलाके से पकड़ा गया एक और आदमखोर भेड़िया

Video: वन विभाग की टीम को मिली कामयाबी, बहराइच के सिसैया इलाके से पकड़ा गया एक और आदमखोर भेड़िया

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बहराइच में भेड़ियों के आतंक से दहशत के माहौल के बीच अच्छी खबर है। वन विभाग की टीम ने चौथा भेड़िया को भी पकड़ लिया है। भेड़ियों के आतंक से बहराइच के तीस गांवों में दहशत है। इसके चलते ऑपरेशन भेड़िया चलाया जा रहा है।

पढ़ें :- जिस सपा के दामन पर रामभक्तों के खून के छींटे लगे हों, वे आज रामभक्ति का स्वांग रच रहे: केशव मौर्य

जिसके चलते वन विभाग की ओर से सिसैया इलाके में वन विभाग ने एक भेड़िया पकड़ने में सफलता मिली। बहराइच से पहले तीन भेड़िए पकड़े गए थे। अब तक चार भेड़ियों को पकड़ने में कामयाबी मिल पायी है।

पढ़ें :- 29 सितंबर से चार अक्टूबर को बीच होगा कनाडा सुपर 60 लीग, दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा फिर लीग में करूंगा वापसी

आपको बता दें कि बहराइच में भेड़िए मार्च से अब तक नौ लोगो को अपना निवाला बना चुके है। इनमें से एक महिला और आठ बच्चे हैं। जबकि तीन दर्जन से अधिक लोगो को झुंड ने घायल किया है। जुलाई से लेकर अबतक छह बच्चों समेत सात लोगो की जान जा चुकी है। वन विभाग ने बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। भेड़ियेां को पकड़ने के लिए 5 वन प्रभागों बहराइच, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ, श्रावस्ती, गोंडा और बाराबंकी की लगभग 25 टीमें लगाई गई हैं।

Advertisement