Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video : दिल्ली में विदेशी टूरिस्ट का किन्नर ने छुआ प्राइवेट पार्ट फिर खुलेआम करने लगा….

Video : दिल्ली में विदेशी टूरिस्ट का किन्नर ने छुआ प्राइवेट पार्ट फिर खुलेआम करने लगा….

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की खूबसूरत कब्रें, बगीचे और मुगलकालीन शैली विदेशी पर्यटकों को काफी पसंद आती है, लेकिन हाल ही में एक वायरल वीडियो ने लोगों का सिर शर्म से झुका दिया है। जहां ऑस्ट्रेलिया के एक पर्यटक के साथ ऑटो में बैठे एक किन्नर ने ऐसी हरकत करने लगी की आंखें शर्म से झुक गईं। आइए आगे जानते हैं कि उस विदेशी पर्यटक के साथ क्या हुआ?

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे


किन्नर ने ल्यूक से खुलेआम…

ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले ल्यूक अक्सर भारत और पाकिस्तान आते रहते हैं। यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके अकाउंट हैं, जिन पर वह अपने वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। ल्यूक दिल्ली में ऑटो किराये पर लेकर सैर कर रहे थे तभी एक किन्नर उनके ऑटो में आया और उनके साथ बदसलूकी करने लगा। किन्नर कहता रहता है कि तुम पागल हो और मेरे नौकर हो या तो मुझे पैसे दो नहीं तो मैं तुम्हारी आंखें निकाल लूंगा। इसके बाद ल्यूक उसे अपने ऑटो से बाहर निकलने के लिए कहता है लेकिन किन्नर नहीं मानता है। इसके बाद हद तो तब हो जाती है जब किन्नर ल्यूक से खुलेआम सेक्स करने की मांग करने लगता है।

किन्नर ने बेहद रूखे अंदाज में ल्यूक से अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाने को कहा

किन्नर ने बेहद रूखे अंदाज में ल्यूक से अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाने को कहा। जब ल्यूक गुस्सा हो जाता है और उसे दूर हटने के लिए कहता है, तो किन्नर ल्यूक के प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश करने लगता है। इसके बाद ल्यूक हंसते हुए उसे दूर धकेल देते हैं, लेकिन किन्नर उससे सेक्स की मांग करता रहता है और कहता है कि तुम बहुत स्मार्ट हो। ये सब देखकर ल्यूक बहुत हैरान हो जाता है और कहता है कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि अभी मेरे साथ क्या हुआ है. ऑटो ड्राइवर के बार-बार कहने के बाद किन्नर ऑटो छोड़ देता है और बदले में ल्यूक उसे अपनी टोपी गिफ्ट करता है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

कार्रवाई करनी चाहिए

बता दें कि ये वीडियो ema inspire ने बनाया और इसी नाम से फेसबुक पेज से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 99 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि वीडियो को 96 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। ऐसे में वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा… बेहद शर्मनाक, भारत की ये छवि खराब हो रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा…जय हो दिल्ली पुलिस, यह बहुत अच्छा डंका बज रहा है। तो एक अन्य यूजर ने लिखा… पुलिस को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

Advertisement