Virat Kohli vs Travis Head : सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 55 रनों से जीत दर्ज की। लेकिन, यह जीत मेजबान टीम के लिए असंतोषजनक थी, क्योंकि वह क्वालीफायर 1 में जगह बनाने से चूक गए। वहीं, आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए क्वालीफायर 1 में जगह बनाने में सफल रही है। ऐसे में गतविजेता टीम को यह हार जीत की तरह भी लग सकती है। हालांकि, इस मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच नोंक-झोंक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
पढ़ें :- Video : आकाश दीप ने इस डर से धोनी, कोहली और रोहित को शादी में नहीं बुलाया! गेंदबाज ने खुद किया खुलासा
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने विरोध टीम सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। हेड ने कोहली की ओर हाथ बढ़ाया, लेकिन वह इग्नोर करके आगे बढ़ गए। जिसके बाद आलोचक कोहली के रवैये को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कोहली ने खुद लड़ाई की शुरुआत की थी तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। हालांकि, सच्चाई कुछ और ही नजर आती है। इस लड़ाई की शुरुआत कोहली ने नहीं बल्कि हेड की थी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान उकसाने वाले इशारे किए थे।
Lmao seeing people here and on Reddit calling Kohli a hypocrite saying “he started it and can’t take it back“ while completely ignoring the clips where Travis Head literally initiated the poking first and kept chirping again and again. pic.twitter.com/K9POqkLOCn
— Void (@ViratKohly) May 22, 2026
पढ़ें :- ICC Rankings Update : शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग में रोहित-कोहली को छोड़ा पीछे, कप्तान नंबर-1 बनने के बेहद करीब
सोशल मीडिया और टीवी पर सामने आए विज़ुअल्स से ऐसा लगा कि ट्रेविस हेड ने कोहली को उकसाने की कोशिश की, जिसका फ़ायदा सनराइजर्स हैदराबाद को ही हुआ। ऐसा लगा जैसे हेड ने कोहली को कुछ बड़े शॉट लगाने और स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने का इशारा कर रहे थे, जिसके जवाब में कोहली ने उनको गेंदबाज़ी करने के लिए बुलाया। इस पर कोहली ने हेड को जवाब दिया कि “अब जब तुम्हें सब्स्टिट्यूट नहीं किया जाएगा, तो तुम गेंदबाज़ी ही क्यों नहीं कर लेते।” कोहली ने तो यह भी इशारा किया कि हेड को अक्सर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर टीम से बाहर कर दिया जाता है। लेकिन चूँकि इस बार ऐसा नहीं हुआ था, इसलिए कोहली ने उन्हें गेंदबाज़ी करने के लिए पलटकर चुनौती दे दी।
Tensions rise in high voltage clash
#TATAIPL Race to Playoffs 2026 #SRHvRCB | LIVE NOW https://t.co/52qPTW2gSO pic.twitter.com/JOiWaxNW6T — Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : हर्षित राणा और हर्ष दुबे को मौका! तीसरे वनडे में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव
कोहली के आउट होने के बाद, हेड ने शायद कहा: “तुम तो आउट हो गए यार, इससे पहले कि मैं गेंदबाज़ी करने आ भी पाता।” भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने मैच में कमेंट्री करते हुए इस कहा-सुनी को कुछ इस तरह बयां किया- “विराट कोहली ने ट्रैविस हेड को ऑफ़-स्पिन गेंदबाज़ी करने के लिए बुलाया था; उन्होंने कहा कि तुम्हें तो हमेशा ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर बाहर कर दिया जाता है। दोनों के बीच फिर से मज़ाकिया नोक-झोंक शुरू हो गई, कोहली ने हेड को गेंदबाज़ी करने के लिए बुलाया।” वहीं, मैच खत्म होने के बाद विराट का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने हेड से हाथ नहीं मिलाया।