Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video : अमेरिका में रिपोर्टर को लॉस एंजेल्स पुलिस ने मारी गोली, विरोध प्रदर्शन का कर रही थी लाइव रिपोर्टिंग

Video : अमेरिका में रिपोर्टर को लॉस एंजेल्स पुलिस ने मारी गोली, विरोध प्रदर्शन का कर रही थी लाइव रिपोर्टिंग

By santosh singh 
Updated Date

लॉस एंजेल्स। अमेरिका (America) के लॉस एंजेल्स (Los Angeles) में इन दिनों भयानक अशांति फैली हुई है। इसी बीच एक विदेशी पत्रकार को गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला रिपोर्टर घटनास्थल से रिपोर्टिंग कर रही थी। तभी पीछे खड़े दंगारोधी पुलिस (Anti-Riot Police) के जवानों में से एक ने उनकी टांग में गोली मार दी।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

जिस महिला रिपोर्टर के पैर में गोली लगी है वो ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि लॉस एंजेल्स (Los Angeles)  में अशांति के दौरान पुलिस ने ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर (Australian Reporter) के पैर में गोली मार दी। महिला रिपोर्टर का नाम लॉरेन टोमासी बताया जा रहा है। लॉस एंजिल्स में विरोध प्रदर्शनों के दौरान लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही थी। पत्रकार का कहना है कि एक अधिकारी ने जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

डिपोर्टेशन रेड के बाद शुरू हुआ था विरोध प्रदर्शन

ट्रंप प्रशासन (Trump Administration) द्वारा दो दिन पहले कुछ इलाकों में डिपोर्टेशन (Deportation) के लेकर रेड मारी गई थी। इसके बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन पर अवैध रूप से अमेरिका में रहने का आरोप था। इस घटना के बाद से ही फेडरल इमीग्रेशन के डिपोर्टेशन कैंपेन (Federal Immigration’s deportation campaign) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और इसने हिंसक झड़पों का रूप ले लिया।

ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर को मारी रबड़ की गोली

एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हाउस (Australian Media House) की रिपोर्टर लॉरेन टोमासी (Reporter Lauren Tomasi) हिंसक विरोध प्रदर्शनों की लाइव रिपोर्टिंग (Live Reporting) कर रही थी। उसका आरोप है कि इसी दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चलाई जाने वाली रबड़ की गोली का उस पर इस्तेमाल किया गया। वह बड़े आराम से रिपोर्टिंग कर रही थी। तभी पीछे खड़े एक पुलिस अफसर ने उसके पैर में गोली मार दी।

रिपोर्टर पर चला दी गोली

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

वीडियो में भी गोली मारने की घटना कैद हो गई। उनका कहना है कि वो उस इलाके में घंटों तक खड़ी थी और विरोध प्रदर्शन को कवर कर रही थीं। तभी स्थिति तेजी से बिगड़ गई। इसके बाद लॉस एंजेल्स पुलिस (LAPD) घोड़े पर सवार होकर आगे बढ़ी और रबर की गोलियां चलाने लगी। इसी दौरान कैमरा कुछ देर के लिए बाईं ओर घूमा। इसमें हथियारबंद अधिकारियों की एक पंक्ति दिखाई देती है, जिनमें से एक अपनी राइफल उठाता है और सीधे टॉमसी पर निशाना साधता हुआ दिखाई देता है।

टोमासी की साफ सुनाई दे रही है चिल्लाने की आवाज

गोली चलने की आवाज के साथ ही टोमासी चिल्लाने लगती है और पीछे से आवाज आनी शुरू हो जाती है कि तुमने अभी-अभी रिपोर्टर को गोली मारी है। वहीं बैकग्राउंड में रिपोर्ट के दर्द से कराहने की आवाज भी साफ सुनाई देती है। हालांकि, इससे टोमासी को चोटें तो आईं, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Advertisement