प्रयागराज। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने सोमवार को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद (Post of Mahamandaleshwar) से इस्तीफा दे दिया है। जब से ममता को महामंडलेश्वर (Mahamandaleshwar) बनाया गया, तब से नया विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद अब उन्होंने इस्तीफे का एलान कर दिया।
पढ़ें :- राहुल-प्रियंका समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, आकाशवाणी भवन के बाहर घरने पर बैठे थे
इस्तीफा देते हुए कही ये बात
ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने आज एक वीडियो जारी कर इस्तीफा देते हुए कहा, कि मैं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर (Mahamandaleshwar) के पद से इस्तीफा दे रही हूं। मैं बचपन से ही साध्वी रही हूं और आगे भी रहूंगी। उन्होंने कहा कि मैंने ये देखा कि मेरे महामंडलेश्वर (Mahamandaleshwar) बनने से कई लोगों को दुख था और वो एक दूसरे से झगड़ रहे हैं, यही कारण है कि मैं इस्तीफा दे रही हूं।
— Mamta Mukund Kulkarni (@mamta_mukund) February 10, 2025
पढ़ें :- यूपी में अब मिनटों में पता चलेगी दवा की असली कीमत, नहीं चलेगी डकैती, 1 नवंबर से ये व्यवस्था होगी लागू!
‘विवाद खत्म करना चाहती हूं’
ममता ने आगे कहा कि महामंडलेश्वर (Mahamandaleshwar) का पद मुझे केवल सम्मान के रूप में दिया गया था। उन्होंने कहा कि मैं इस्तीफा इसलिए दे रही हूं ताकि इसको लेकर विवाद खत्म हो। उन्होंने आगे कहा कि मैं शुरू से साधवी रही हूं और आगे भी रहूंगी और अखाड़ों को गलत बोलना सही नहीं है।
किन्नर अखाड़े ने दी थी महामंडलेश्वर की उपाधि
ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने बीते दिनों प्रयागराज में महाकुंभ पहुंचकर अपना पिंडदान किया और संन्यास की दीक्षा ली थी। इसके बाद उन्हें यामाई ममता नंद गिरी (Yamai Mamta Nand Giri) का नाम दिया गया। किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर (Mahamandaleshwar) की उपाधि दी थी। इससे वह अखाड़े की साध्वी के रूप में जानी जाने लगी थी।