प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ के अगले दिन गुरुवार को आग लग गई है। बता दें कि मेला क्षेत्र के सेक्टर- 22 में कई पंडाल जल गए हैं। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। जहां आग लगी है, वहां पब्लिक नहीं थी, इसलिए जनहानि की सूचना नहीं है। सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, आग किस वजह से लगी। अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव
हे भगवान ये क्या हो रहा है, महाकुंभ 2025 #महाकुंभ 2025 फिर से #भीषण #आग : #झूसी #छतनाग घाट #नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास महाकुंभ मेले में लगी भीषण आग कई टेंट जलकर हुए राख @DM_PRAYAGRAJ
@kumbhMelaPolUP
@myogiadityanath
@MahaaKumbh pic.twitter.com/ljXPdywU01— santosh singh (@SantoshGaharwar) January 30, 2025
इस बार आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास टेंट सिटी में लगी है। झूंसी की तरफ छतनाग के पास मेला के किनारे यह घाट है। प्राइवेट कंपनी की ओर से लगाए गए वैदिक टेंट सिटी में आग लगी है। अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। अभी आग का कारण नहीं पता चल सका है। बुधवार यानी कल मौनी अमावस्या के मौके पर भगदड़ मची थी। इसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। प्रशासन ने 30 मौतें स्वीकार की थी।