Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: मैनपुरी में फरियाद लेकर पहुंची मां बेटी की DM से बहस, भेजा थाने, पुलिस ने काट दिया चालान

Video: मैनपुरी में फरियाद लेकर पहुंची मां बेटी की DM से बहस, भेजा थाने, पुलिस ने काट दिया चालान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में डीएम ऑफिस फरियाद लेकर पहुंची मां बेटी की डीएम अंजनी कुमार (DM Anjani Kumar) से बहस हो गई।इसके बाद डीएम ने दोनो को जेल भेज दिया और दोनो का चालान भी कट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैनपुरी के थाना किसनी के ग्राम बहरामऊ निवासी राधा देवी अपनी बेटी को लेकर डीएम के पास पहुंचीं।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

उस समय डीएम तहसील सभागार में जनसमस्याओं को सुन रहे थे। राधा देवी और उनकी बेटी का कहना था कि मेढबंदी होने के बाद भी दबंग उनकी जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। उनका कहना था कि दबंगों ने राजस्व निरीक्षक के लगाए निशानों को मिटाकर फिर से उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

डीएम मैनपुरी ने दोनों मां-बेटी की पांच मिनट तक शिकायत सुनी और उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। मगर परेशान मां-बेटी डीएम से बहस करने लगीं। इसी बीच मां-बेटी ने डीएम से बहस कर सुसाइड करने की धमकी भी दे डाली।

डीएम अंजनी कुमार सिंह के कई बार समझाने के बाद भी न मानने पर डीएम ने एतिहात के तौर पर दोनों मां-बेटी को पुलिस को सौंप दिया, जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना हो। डीएम के आदेश पर पुलिस दोनों महिलाओं को थाने लेकर आ गई और शांति भंग के आरोप में दोनों का चालान कर दिया।

इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया, मैंने किसी को जेल भेजने की बात नहीं कही है। इन मां-बेटी का कुछ जमीन को लेकर विवाद था। मैंने पूरा सुना और इनको आश्वासन भी दिया कि इस पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ये दोनों कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थीं। इनके द्वारा बार-बार आत्महत्या की धमकी दी जा रही थी। ऐसे में सतर्कता के तौर इन दोनों को थाना भिजवा दिया। जब दोनों शांत हो गए तो घर भेज दिया गया।

पढ़ें :- योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर
Advertisement