Sarke Chunar Song Controversy : कन्नड़ फिल्म ‘केडी’ (Kannada Film ‘KD’) का गाना ‘सरके चुनर’ विवादों में है। इस गाने पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने डांस किया है। दो दिन पहले ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ। रिलीज होते ही यह विवादों में आ गया। विवाद में आने के बाद गाने को मेकर्स ने सोशल मडिया से हटा लिया है। नोरा फतेही ने इस विवाद से खुद को अलग कर लिया है।
पढ़ें :- एक्सीडेंट के बाद बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- 'मैं जिंदा हूं'
नोरा की पोस्ट में क्या है?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नोरा फतेही ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने लिखा ‘मैं बिल्कुल नहीं चाहूंगी कि कोई यह सोचे कि मैं इस गाने का समर्थन करती हूं। आपकी कड़ी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद, क्योंकि इसी दबाव की वजह से फिल्म बनाने वालों ने इसे हटा लिया है।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं आप सभी से यह भी गुजारिश करूंगी कि इस गाने को शेयर करना बंद कर दें, क्योंकि आप इसे बेवजह एक प्लेटफॉर्म दे रहे हैं। मैं देख रही हूं कि आप में से कुछ लोग इसे मेरे चरित्र पर हमला करने के एक मौके के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस हिंदी गाने के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। मैंने इस पर कोई परफॉर्मेंस नहीं दी। मेरी तस्वीर के साथ इसका इस्तेमाल करने के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी।