लखनऊ। बीजेपी एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मंगलवार को विधान परिषद में मुजफ्फरनगर का नाम बदल कर लक्ष्मीनगर रखने की मांग (Demand to change the name of Muzaffarnagar to Laxminagar) की। बीजेपी एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि यह मुद्दा जनभावना से जुड़ा हुआ है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मुजफ्फरनगर को अब लक्ष्मीनगर नाम दिया जाना चाहिए। ताकि इस ऐतिहासिक जिले को एक नई पहचान मिल सके।
पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’
एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि अगर मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) का नाम बदलकर ‘लक्ष्मीनगर’ (Laxminagar) रखा जाता है, तो इससे न केवल इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी, बल्कि यह आस्था, कृषि, व्यापार और आर्थिक समृद्धि के प्रतीक के रूप में भी उभरेगा।
मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर किया जाए : मोहित बेनीवाल, BJP के MLC pic.twitter.com/AcnirSEJWV
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 5, 2025
पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) कोई साधारण भूमि नहीं है, महाभारत काल से जुड़ें हुए इसी जनपद के शुक्रताल में राजा परीक्षित ने ऋषि शुकदेव से भागवत पुराण का ज्ञान प्राप्त किया था। क्या यह उचित है कि यह पवित्र स्थान, एक मुगल शासक मुजफ्फर अली के नाम से जाना जाएं। यह क्षेत्र कृषि, व्यापार और आर्थिक सम्पन्नता के साथ गुड़ की मिठास का भी केंद्र है, लक्ष्मीनगर नाम क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का प्रतीक बनेगा।