Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : नृपेंद्र मिश्र बोले- अयोध्या राम मंदिर का निर्माण 15 मार्च तक होगा पूरा, शिखर का 10 फीट हिस्सा सोने से मढ़ा जाएगा

Video : नृपेंद्र मिश्र बोले- अयोध्या राम मंदिर का निर्माण 15 मार्च तक होगा पूरा, शिखर का 10 फीट हिस्सा सोने से मढ़ा जाएगा

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या । राम मंदिर निर्माण समिति (Ram Mandir Nirman Samiti) की बैठक के दूसरे दिन नृपेंद्र मिश्र (Nripendra Mishra) शुक्रवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने इससे पहले बताया कि निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक है। मजदूरों की संख्या बढ़ी है लेकिन अपेक्षाकृत अभी मजदूरों की कमी है। पहली प्राथमिकता मंदिर निर्माण पूरा करना है, जो 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा। उसी के साथ सप्त मंदिरों का भी काम पूरा किया जा रहा है। प्रयास है कि मार्च तक परकोटा का तीन चौथाई काम पूरा हो जाए।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

उन्होंने बताया कि लोअर प्लिंथ में 500 फीट लंबाई में आर्ट वर्क पूरा हो गया है। पत्थरों पर रामकथा के प्रसंग उकेरे जा रहे हैं। तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, फायर स्टेशन और वॉटर प्लाट आदि जो परियोजना है। कोशिश है कि उसे जनवरी तक ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया जाए। राम मंदिर का शिखर 10 फीट तक शीर्ष पर सोने से मंडित होगा।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Advertisement