Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video:कवि कुमार विश्वास ने भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की माटी में लोट कर किया दंडवत प्रणाम

Video:कवि कुमार विश्वास ने भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की माटी में लोट कर किया दंडवत प्रणाम

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कवि कुमार विश्वास कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा पहुंचे थे। कुमार विश्वास कृष्ण की क्रीडा स्थली गोकुल रमन रेती गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां कुमार विश्वास ने जमीन पर लेट कर दंडवत प्रणाम किया।

पढ़ें :- जिस सपा के दामन पर रामभक्तों के खून के छींटे लगे हों, वे आज रामभक्ति का स्वांग रच रहे: केशव मौर्य

इसका वीडियो सामने आया है। जिसमें कुमार विश्वास धोती कुर्ता पहने जमीन पर लेट कर दंडवत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन में शांति और नई ऊर्जा मिलती है। ब्रज के रज रज में कृष्ण और राधा वास करते हैं। इसके बाद कुमार विश्वास ने गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।

पढ़ें :- गुजरात के सूरत में भीषण आग लगने सेश, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

कवि कुमार विश्वास अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मथुरा पहुंचे हैं। यहां पर वह सभी तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी के तहत वह गोकुल रमन रेती आश्रम पहुंचे। जहां पर उन्होंने गुरु शरणानंद महराज का आर्शीवाद लिया। इसके बाद कुमार विश्वास कृष्ण क्रीड़ा स्थल पर माटी में लोट गये। उन्होंने कहा कि रेत में रहकर ही भगवान से मिलन संभव है। यहां कण-कण में राधा और कृष्ण विराजमान हैं।

Advertisement