MP NEWS : मध्यप्रदेश के पन्ना में पुलिस थाने में हुई बर्थ-डे पार्टी (Birthday Party) के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। ये वीडियो धरमपुर पुलिस थाने के हैं जहां दरोगा जी की इस बर्थ-डे पार्टी के लिए पुलिस थाने को होटल बना दिया गया। शराब के साथ ही डीजे का भी इंतजाम किया गया और एएसआई (ASI) समेत थाने के स्टाफ ने जमकर डांस भी किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एएसआई (ASI) समेत 4 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
देखें वीडियो-
धरमपुर के थाना प्रभारी बलवीर सिंह (Dharampur police station in-charge Balveer Singh) का 1 मार्च 25 को जन्म दिन था। पुलिसकर्मियों ने पुलिस थाना के अंदर पार्टी का आयोजन किया। केट काटा गया, मिठाई बांटी गई। यहां तक तो ठीक था। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो वायरल हो गया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक महिला हाथों में शराब की बॉटल लाती दिख रही है। जिसे डपटकर सीनियर अधिकारी अंदर रखने का इशारा कर रहे हैं। फिर पुलिस थाना में पी ले…पी ले.. ओ मेरे राजा के गाने पर स्टॉफ देर रात तक ठुमके लगाता रहा। थाना प्रभारी के जन्म दिन के जश्न में देर रात तक शोर शराबा होता रहा।
पुलिस थाना धरमपुर के स्टॉफ ने पार्टी के दौरान ही जश्न के वीडिया अपने सोशल मीडिया एकाउंट के स्टेटस में अपलोड कर दिए। वीडियो अपलोड होते ही हाथ में शराब की बॉटल, थाना के अंदर पी ले- पी ले ओ मेरे राजा पर में लगाए ठुमकों के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगे। सुबह तक धरमपुर थाना में थाना प्रभारी की बर्थ डे पार्टी की चर्चा हर जुबां पर होने लगी।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
लोगों ने थाना प्रभारी बलवीर सिंह की बर्थडे पार्टी के वायरल वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट से डीजीपी पुलिस, डीआईजी, एसपी पन्ना, जनसंपर्क मप्र सहित अन्य महकमों और अधिकारियों को टैग भी किया। लोगों ने लिखा कि दरोगा जी की जन्म दिन की पार्टी के लिए पुलिस थाना होटल बन गया। सोशल मीडिया यूजर्स नरेश मिश्रा की पोस्ट पर एसपी पन्ना साई कृष्णा एस थोटा ने जवाब दिया कि घटना को संज्ञान में लेकर एएसआई रावेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार, आरक्षक अखिल और आरक्षक अजय पटेल को लाइन अटैच कर दिया गया है।
एमपी कांग्रेस, बोली-नशे में नाचता “सिस्टम”
नशे में नाचता "सिस्टम"
पन्ना जिले में धरमपुर के थाना प्रभारी के जन्मदिन पर पुलिस वालों ने थाने में ही डीजे पार्टी कर शराब के नशे में जमकर ठुमके लगाए!
जब सिस्टम करप्शन और लिफाफा पोस्टिंग से चल रहा हो तो नशा चढ़ ही जाता है!
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
मध्य प्रदेश के इतिहास में वर्तमान गृह मंत्री का… pic.twitter.com/KJbZ4X1Rgc — MP Congress (@INCMP) March 2, 2025
एमपी कांग्रेस अपने अधिकारिक एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि पन्ना जिले में धरमपुर के थाना प्रभारी के जन्मदिन पर पुलिस वालों ने थाने में ही डीजे पार्टी कर शराब के नशे में जमकर ठुमके लगाए। जब सिस्टम करप्शन और लिफाफा पोस्टिंग से चल रहा हो तो नशा चढ़ ही जाता है। मध्य प्रदेश के इतिहास में वर्तमान गृह मंत्री का कार्यकाल सबसे अधिक कालिख पुता अंकित होगा।