नई दिल्ली। दुनिया के महान बल्लेबाज क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कुछ दिन पहले राजस्थान की एक लड़की का गेंदबाजी करते हुए वीडियो शेयर किया था। सचिन ने इस लड़की की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि इस लड़की में जहीर खान की झलक है। सचिन ने जहीर को इस पोस्ट में टैग भी किया था। अब लेडी जहीर खान (Lady Zaheer Khan) ने खेल मंत्री को अपनी गेंदबाजी का मुरीद बना दिया है। खेल मंत्री इस बच्ची की गेंदबाजी के सामने नतमस्तक हो गए।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इस बच्ची का नाम सुशीला मीणा (Sushila Meena) है। राजस्थान की ये बच्ची बाएं हाथ की तेज गेंदबाज है। 13 साल की इस बच्ची को राजस्थान क्रिकेट संघ ने गोद लिया है और वह आरसीए की निगरानी में ट्रेनिंग कर रही हैं। सुशीला राजस्थान के प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं।
खेल मंत्री को किया बोल्ड
बिटिया से क्लीन बोल्ड होकर हम सब जीत गए#राजस्थान #Rajasthan #Sports #Happiness #Cricket pic.twitter.com/VFrezO92GT
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) January 6, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इस बच्ची का सामना राजस्थान सरकार में खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ (Rajasthan Sports Minister Rajwardhan Singh Rathore) से हो गया और सुशीला ने अपनी घातक गेंदबाजी से उनको बोल्ड कर दिया। राजवर्धन ने आगे निकलकर गेंद को मारना चाहा लेकिन गेंद उनके पैरों पर थी और इसलिए वह चूक गए। ऐसे में गेंद सीधा स्टम्प पर जाकर लगी और खेल मंत्री बोल्ड हो गए। भारत को एथेंस ओलंपिक-2004 (Athens Olympics-2004) में निशानेबाजी में सिल्वर मेडल दिलाने वाले राजवर्धन ने ये वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि “बिटिया से क्लीन बोल्ड होकर हम सब जीत गए।
जहीर खान भी कर चुके हैं तारीफ
सचिन द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद सुशीला रातों-रात स्टार बन गई। सचिन को टैलेंट का पारखी कहा जाता है और इसलिए जब वह किसी की तारीफ करते हैं तो फिर ये मान लिया जाता है कि जरूर उसमें कोई खास प्रतिभा है। सचिन ने सुशीली का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि इस बच्ची में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Former Indian fast bowler Zaheer Khan) की झलक है। जहीर खान ने भी माना था सुशील की गेंदबाजी में लय है और उनमें प्रतिभा है। सुशील का एक्शन काफी हद तक जहीर से मिलता है। जहीर खान (Zaheer Khan)भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे और जब स्टम्प के पास आते थे तो लंबी जम्प लेकर अपना हाथ रोककर फिर गेंद करते थे।