Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video-नशे की बढ़ती लत बनती जा रही है सामाजिक गिरावट का आईना, दिल्ली में सड़क पर शराब की बोतल लेकर अर्धनग्न महिला ने काटा हंगामा

Video-नशे की बढ़ती लत बनती जा रही है सामाजिक गिरावट का आईना, दिल्ली में सड़क पर शराब की बोतल लेकर अर्धनग्न महिला ने काटा हंगामा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में नशे की बढ़ती लत युवाओं के भविष्य और सामाजिक अनुशासन के लिए एक अत्यंत चिंताजनक संकेत है। दिल्ली की सड़क पर एक अर्धनग्न महिला (Semi-Clad Woman) शराब की बोतल (Liquor Bottle) लेकर ऐसे घूम रही है जैसे कानून नाम की कोई चीज़ ही नहीं। खुलेआम शराब पीना और फिर हंगामा काटना समाज के लिए गलत मिसाल है। सोचिए वहां से गुजरते बच्चे क्या सीखेंगे बुजुर्ग क्या सोचेंगे और बाकी लोग क्या संदेश लेकर जाएंगे? आज जो हो रहा है वह सामाजिक गिरावट (Societal Decline) का आईना बनता जा रहा है।

पढ़ें :- Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया'

रूद्रा यादव नाम के एक यूजर लिखा कि अभी तक तो लड़कों को नशा करते हुए ही ज्यादा देखा जाता था,लेकिन अब कुछ लड़कियां भी नशे की लत में इस कदर डूबती जा रही हैं कि हालात हैरान करने वाले हो गए हैं।

दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की नशे की हालत में पूरी तरह बेकाबू हो गई, वह सड़क पर अजीबोगरीब हरकतें कर रही थी, कभी डांस करने लगती तो कभी राह चलते लोगों और गाड़ियों को रोककर परेशान करने लगती। हालात इतने बिगड़ गए कि आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लड़की नशे में धुत होकर सड़क पर हंगामा कर रही है और खुद पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। आजकल नशे की लत इस कदर बढ़ती जा रही है कि लोग यह भी भूल जाते हैं कि वे क्या कर रहे हैं और उनका व्यवहार समाज पर क्या असर डाल रहा है।

पढ़ें :- Video Viral-महिला टीचर से स्कूल मैनेजर, बोला-‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं… '
Advertisement