बाराबंकी। यूपी (UP) के बाराबंकी जिले (Barabanki District) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से सदर विधानसभा सीट से विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्मराज यादव (Suresh Yadav alias Dharamraj Yadav, MLA from Sadar Assembly Seat) के बोल बिगड़ गए। शनिवार को वह शहर के गन्ना संस्थान (Sugarcane Institute) में आयोजित पार्टी के विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने भाजपा (BJP) को हिंदू आतंकवादी संगठन (Hindu Terrorist Organization) बता दिया।
पढ़ें :- UP Assembly Elections 2027: सुभासपा ने 35-40 सीटों के साथ ओमप्रकाश राजभर के लिए मांगा डिप्टी सीएम पद
Video -यूपी के बाराबंकी में समाजवादी पार्टी से सदर विधानसभा सीट से विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्मराज यादव के बोल बिगड़ गए। शनिवार को विधायक ने भाजपा को हिंदू आतंकवादी संगठन बता दिया। pic.twitter.com/jo1qRdlujQ
— santosh singh (@SantoshGaharwar) December 22, 2024
विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक हिन्दू आतंकवादी संगठन है। ये पूरी तरह से देश को बर्बाद करना चाहता है। हमारे महापुरुषों के बारे में इतनी गलत बातें करेंगे, समाजवादी चुप बैठने वाले नहीं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि https://hindi.pardaphash.com/ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।