गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में नंदिनी नगर में चल रही राष्ट्र कथा (Rashtra Katha) के दूसरे दिन का कार्यक्रम उस समय भावनात्मक हो गया, जब मंच पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BrijBhushan Sharan Singh) के आंसू छलक पड़े। सद्गुरु रितेश्वर महाराज (Riteshwar Maharaj) ने अपने संबोधन के बीच राजनीतिक दबदबे की चर्चा की तो ‘दबदबा’ शब्द सुनकर बृजभूषण शरण सिंह (BrijBhushan Sharan Singh) भावुक हो गए। उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। हालांकि फिर वह संभले और पास में रखी रूमाल से आंखें पोंछी और कथा सुनने लगे।
पढ़ें :- सरकार के खिलाफ 26 जुलाई को मोर्चा खोलेंगे उद्धव और राज ठाकरे, बड़ी संख्या में छात्रों से जुड़ने की अपील की
विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रकथा की व्यास गद्दी से सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने बच्चों और श्रद्धालुओं को संबोधित करना शुरू किया। मंच से राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इसी दौरान उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह (BrijBhushan Sharan Singh) के संघर्षों और प्रभाव का जिक्र किया। इस पर पूर्व सांसद अपने पुराने दिनों और राजनीतिक संघर्षों को याद करके भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। उनकी आंखें छलक पड़ीं।
गोंडा | राष्ट्र कथा के दूसरे दिन बड़ा भावुक क्षण सामने आया।
सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज द्वारा मंच से “दबदबा” शब्द का जिक्र होते ही पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह फूट-फूटकर रो पड़े। मंच पर करीब एक घंटे तक वे अपने पुराने संघर्षों को याद करते हुए भावुक दिखे, आंखों से आंसू बहते रहे।… pic.twitter.com/yPJm4thkh3— Awanish M Vidyarthi (@awanishvidyarth) January 3, 2026
पढ़ें :- दीपके बोले- भाजपा गुंडे भेज पत्थरबाजी करवा रही, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, सीजेआई बोले- जरूरत पड़ने पर दखल दूंगा
बताया गया कि इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक बृजभूषण शरण सिंह (BrijBhushan Sharan Singh) भावनात्मक रूप से उसी अवस्था में बैठे रहे। इस दौरान सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने कहा कि ‘यहां इनका बाप बैठा है, मेरा भी दबदबा था, है और रहेगा।’ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया तो यह वायरल हो गया। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु और समर्थक भी इस दृश्य से कुछ देर के लिए भावुक नजर आए।