सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन (Simri Bakhtiyarpur Railway Station) पर सुबह करीब 3 बजे पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (Samastipur-Saharsa) के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
पढ़ें :- बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: सड़कों पर उतरे बड़ी संख्या में छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ CM आवास की ओर बढ़े, पुलिस ने रोका
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन (Simri Bakhtiyarpur Railway Station) पहुंचते ही, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते ये आग तीन बोगियों तक पहुंच गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में ही थे।
#बिहार #सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
रेलवे कर्मियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और… pic.twitter.com/L9IuStXWcH — आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) August 3, 2026
पढ़ें :- बिहार के गया से 4 लापता स्कूली छात्राएं मुंबई में मिलीं, मोबाइल लोकेशन से खुला राज, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
आग और धुएं की खबर मिलते ही ट्रेन में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने बिना देर किए ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया। समय रहते सभी यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ट्रेन आग लगने की सूचना मिलते ही आरपीएफ (RPF) , स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कवायद शुरू कर दी। करीब ढाई घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह 6 बजे के बाद सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन (Simri Bakhtiyarpur Railway Station) पर रेल यातायात सामान्य हो सका।