Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NRHM के आरोपी और पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को वि​जिलेंस ने किया गिरफ्तार, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में हुई कार्रवाई

NRHM के आरोपी और पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को वि​जिलेंस ने किया गिरफ्तार, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में हुई कार्रवाई

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। पूर्व विधायक और एनआरएचएम के आरोपी मुकेश श्रीवास्तव पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एफआईआर के बाद विजिलेंस की टीम ने मुकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के कामों में मुकेश श्रीवास्तव और विभाग के कई अधिकारियों ने जमकर वित्तीय अनियमितता की थी, जिसके बाद शासन ने इसकी जांच विजिलेंस को सौंपी थी। जांच के बाद मुकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- इटावा के डिप्टी सीएमओ को घूस लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, अल्ट्रासाउंड क्लीनिक खोलने की अनुमति देने को मांगे थे 55 हजार

दरअसल, पर्दाफाश न्यूज लगातार मुकेश श्रीवास्तव की करतूत को उजागर कर रहा था। मुकेश श्रीवास्तव और उसके करीबी लोग प्रदेश में करीब दो दर्जन से ज्यादा जिलों में काम करते हैं। इनको स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से लेकर सीएमओ तक मदद करते हैं। पर्दाफाश न्यूज ने पहले ही बताया था कि, ​बलरामपुर, बहराचइ, श्रावस्ती समेत अन्य जिलों में कैसे मुकेश श्रीवास्तव दवा सप्लाई से लेकर हर छोटे से बड़ा काम कर रहा है। हाल के दिनों में ही मुकेश श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद मुकेश को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है और सिविल अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया है।

मुकेश के करीबी भी रडार पर
सूत्रों की माने तो मुकेश श्रीवास्तव के साथ कई और दवा माफिया भी काम करते थे। मुकेश उनकी कंपनियों पर काम करता था ताकि वो बच जाए। हालांकि, पर्दाफाश न्यूज ने पहले ही बताया था कि, कुछ दवा माफियाओं के साथ मुकेश का कैसा गठजोड़ है। सूत्रों की माने तो मुकेश के कई करीबी भी विजिलेंस की रडार पर हैं।

Advertisement