Vijaya Ekadashi 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार , फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहते हैं। एकादशी का वगत भगवान विष्णु को समर्पित है। पौराणिक मान्यता है कि एकादशी के व्रत पालन करने से भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि 06 मार्च, बुधवार की सुबह 06:31 से 07 मार्च, गुरुवार की सुबह 04:14 तक रहेगी। चूंकि एकादशी तिथि का सूर्योदय 6 मार्च को होगा, इसलिए ये व्रत इसी दिन किया जाएगा। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बनेगा, जिससे इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है।
एकादशी व्रत का पालन करने के लिए भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करनी चाहिए। सबसे पहले भगवान के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं, फूल चढ़ाएं। कुंकुम का तिलक करें। पूजा के दौरान भगवान के नाम मंत्र जाप करते रहें। इसके बाद चंदन, फूल, अबीर, गुलाल, रोली आदि चीजें एक-एक करके भगवान को चढ़ाते रहें। अपनी इच्छा अनुसार मिठाई-फलों का भोग लगाएं। भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालें।