Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में जलभराव के कारण इकाना क्रिकेट स्टेडियम से वीनू मांकड़ ट्रॉफी के मैच शिफ्ट

लखनऊ में जलभराव के कारण इकाना क्रिकेट स्टेडियम से वीनू मांकड़ ट्रॉफी के मैच शिफ्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

Waterlogging Near Ekana Cricket Stadium : गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने और भारी बारिश के कारण गंभीर जलभराव ने लखनऊ के लोगों की मुश्किलें खड़ी कर रखी है। एक तरफ, जहां फैजुल्लागंज और बक्शी का तलब समेत कई इलाकों में पानी लोगों के घर में घुस चुका है। अब इसका असर क्रिकेट प्रतियोगिताओं पर भी पड़ता दिख रहा है, क्योंकि इकाना क्रिकेट स्टेडियम और उसके आस-पास के इलाकों में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी का मैच दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा है।

पढ़ें :- Lucknow Floods : अखिलेश का CM योगी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के सर्वेक्षण पर तंज, बोले- बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते, हैलीकाप्टर क्या मेंटेनेंस के लिए गया हुआ था?

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को यहां भारत-वेस्टइंडीज का मैच हुआ था। इसके अगले ही दिन स्टेडियम के चारों ओर बाढ़ का पानी भर गया। स्टेडियम के पास बना अंडरपास, पलासियो मॉल और आसपास के कई इलाकों में कई फीट तक पानी पहुंच गया है। जलभराव की सबसे ज्यादा समस्या स्टेडियम के बाहरी रास्तों, अंडरपास और सर्विस लेन में है, जबकि मुख्य ग्राउंड को बचाने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। बीसीसीआई के पहले से तय शेड्यूल में लखनऊ के इकाना स्टेडियम (मुख्य मैदान और बी-ग्राउंड) में अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाने थे। लेकिन, जलभराव के बाद इन मैचों को दूसरे मैदानों (जैसे GCRG क्रिकेट ग्राउंड) पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Advertisement