Lucknow Floods : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और बख्शी का तालाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले। इसके साथ ही सीएम ने फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध बनवाने की घोषणा की। अब सीएम के हवाई सर्वेक्षण पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बड़ी देर करदी मेहरबां आते-आते… हैलीकाप्टर क्या मेंटेनेंस के लिए गया हुआ था? असंवेदनशीलता की भी हद होती है। जिनको अपने बगल का हाल लेने की फ़ुरसत नहीं है वो पूरा प्रदेश क्या संभालेंगे। जनता पूछ रही है कि ऊपर से देखने से क्या ये पता चला कि जलभराव का कारण क्या है या फिर हवाई दौरा सिर्फ़ दिखावटी था। गये भी तो किसी के दबाव बनाने पर, मन से नहीं। अब जनता भी इनको हवा-हवाई कर देगी।”
बड़ी देर करदी मेहरबां आते-आते… हैलीकाप्टर क्या मेंटेनेंस के लिए गया हुआ था?
असंवेदनशीलता की भी हद होती है। जिनको अपने बगल का हाल लेने की फ़ुरसत नहीं है वो पूरा प्रदेश क्या सँभालेंगे।
जनता पूछ रही है कि ऊपर से देखने से क्या ये पता चला कि जलभराव का कारण क्या है या फिर हवाई दौरा सिर्फ़ दिखावटी था।
पढ़ें :- 8 दिन से बारिश नहीं, फिर भी लखनऊ डूबा, गोमती के उफान से 40 हजार घरों मे पानी भरा
गये भी तो किसी के दबाव बनाने पर, मन से नहीं। अब जनता भी इनको हवा-हवाई कर देगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 5, 2026
फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबन्ध
लखनऊ में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद सीएम योगी ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को फैजुल्लागंज से नैमिष तक गोमती किनारे सर्वे कर तटबंध का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिया और तटबंध के बाहर बारिश के बाद जलभराव न हो, इसका भी इंतजाम करने को कहा है। बख्शी का तालाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान सीएम ने कहा कि गोमती नदी की बाढ़ से फैजुल्लागंज से नैमिष तक के इलाके को बचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध बनाया जाएगा। तटबंध पर रास्ता भी बनेगा, जिससे यह बाढ़ से बचाव के साथ आवागमन के काम आएगा।