Lucknow Floods : यूपी की राजधानी का मंजर कितनी तेजी से बदल सकता है, इसकी बानगी बुधवार शाम गोमतीनगर विस्तार इलाके में देखने को मिली। बता दें कि जिस इकाना स्टेडियम में मंगलवार रात भारत-वेस्टइंडीज का रोमांच देखने के लिए करीब 48 हजार क्रिकेट प्रेमी जुटे थे, ठीक 24 घंटे बाद उसी इलाके की सड़कें पानी में डूब गईं।
Lucknow Floods : यूपी की राजधानी का मंजर कितनी तेजी से बदल सकता है, इसकी बानगी बुधवार शाम गोमतीनगर विस्तार इलाके में देखने को मिली। बता दें कि जिस इकाना स्टेडियम में मंगलवार रात भारत-वेस्टइंडीज का रोमांच देखने के लिए करीब 48 हजार क्रिकेट प्रेमी जुटे थे, ठीक 24 घंटे बाद उसी इलाके की सड़कें पानी में डूब गईं। गोमती नदी के बढ़े जलस्तर का असर रात होते-होते इतना बढ़ गया कि प्लासियो मॉल के सामने की दोनों लेन पूरी तरह जलमग्न हो गईं। मुख्य सड़क दरिया जैसी नजर आने लगी।
गोमती नदी के पानी ने तो हिला कर रख दिया खुद आपदा प्रबंधन का दफ्तर के पास पानी पहुंच गया।थोड़ा सा गोमा ने जोर लगा दिया तो आपदा प्रबंधन मुख्यालय के प्रदेश मुख्यालय अंदर पानी ही पानी होगा। https://t.co/ZrRy0Oim6X
— Tushar Rai (@tusharcrai) October 8, 2026
शाम आठ बजे तक सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह सूखी सड़क से ड्यूटी पर पहुंचीं प्लासियो मॉल की महिला कर्मचारियों और आसपास के दफ्तरों में काम करने वालों के लिए घर लौटना मुश्किल हो गया। पैदल निकलने की जगह नहीं बची और सार्वजनिक परिवहन भी नदारद रहा।
गोमती नदी में पानी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण लखनऊ में पानी बढ़ता जा रहा है… https://t.co/f1zT2V2ktr
— Sachin Yadav (@Sachin_UoA) October 8, 2026
पानी की तेज धार के बीच एक ऑटो भी बंद हो गया। लोगों ने धक्का देकर उसे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। दोपहर तक सड़क के किनारे तक सीमित पानी रात होते-होते प्लासियो चौराहे तक पहुंच गया।
Gomti remains high in Lucknow. At 6 pm on Wednesday, the river stood at 107.24 m, still 1.26 m below the warning level. Floodwaters has inundate Shaheed Path service lane that serves as main access to Phoenix Palassio Mall and the UP State Disaster Management Authority office. https://t.co/4zbcfcDu5n
पढ़ें :- Chhath Puja 2025 : गोमती तट पर पहुंचकर सीएम योगी ने संध्याकाल में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रार्थना
— TOI Lucknow (@TOILucknow) October 7, 2026
गोमतीनगर विस्तार में नदी के पानी का प्रवेश रोका
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 और इकाना स्टेडियम के आसपास पहुंचे पानी को रिहायशी क्षेत्र में बढ़ने से रोकने के लिए एलडीए ने इकाना स्टेडियम के पीछे बोल्डर और मिट्टी से अस्थायी बांध बनाया है। इसके जरिये करीब ढाई घंटे में पानी का नया प्रवाह रोक दिया गया। इसके बाद क्षेत्र में जलस्तर करीब छह इंच कम हुआ। एहतियात के तौर पर सेक्टर-7 के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी मिट्टी डालकर अवरोध बनाए गए हैं। एलडीए की टीमें क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी कर रही हैं।
इतना शानदार विकास कि बारिश आते ही लखनऊ का ट्रांसपोर्ट सिस्टम जलमार्ग में बदल गया।
योगी जी ने लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी… अब बस नाव और चप्पू की व्यवस्था बाकी है। https://t.co/SfTKo8srDl— Vakil sahab (@Vakil_saahab) October 8, 2026
बाढ़ के चलते राजधानी लखनऊ 20 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप
बाढ़ के चलते फैजुल्लागंज की करीब 20 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बंद है। इनमें पवन विहार, मामा कॉलोनी, कैलाश विहार, गोमती विहार, दुर्गापुरी, भार्गव कॉलोनी, अक्षय विहार, चौबे डेयरी, शिव शक्ति नगर, शिव विहार, पतंग मैदान, श्रीराम विहार, रामनगर, विष्णु विहार, जैन कॉलोनी, गणेश विहार, नंदा फार्म, संतकबीर नगर और कृष्ण लोक कॉलोनी शामिल हैं। वार्ड दो और चार में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों के ट्रांसफार्मरों की बिजली बंद की गई है।
आईआईआईटी में घुसा बाढ़ का पानी, परीक्षाएं स्थगित
आईआईआईटी परिसर में भी गोमती का पानी घुस गया है। इस कारण संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियां अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। बुधवार को होने वाली एमटेक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए हॉस्टल खाली कराकर छात्राओं को कैंसर अस्पताल और छात्रों को गोल्फ सिटी स्थित हॉस्टल में भेजा गया। स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी विशाख जी और एसडीएम मौके पर पहुंचे।
VIDEO | Lucknow: Rising water levels in the Gomti river floods parts of Indian Institute of Information Technology (IIIT) campus.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/Z03YzPRwQ9
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और छात्रों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निचले इलाके में स्थित परिसर में पानी भरने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। संस्थान के सहायक कुलसचिव विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित की गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर हॉस्टल की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है।
दुबग्गा के तीन हजार घरों में घुसा पानी
दुबग्गा के लालजी टंडन वार्ड क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हयात नगर न्यू कॉलोनी से बुधवार को 40 से अधिक परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, टाड़खेड़ा, सैथा, उमरावखेड़ा, गुलमीखेड़ा, सुखलालखेड़ा और धनसिंहखेड़ा समेत दर्जन भर गांव के करीब तीन हजार घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे ग्रामीणों को पलायन और चोरी का भय सताने लगा है।