Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रांची में भी हिंसा: उपद्रवियों ने जमकर किया बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ की आगजनी, लगाया गया कर्फ्यू

रांची में भी हिंसा: उपद्रवियों ने जमकर किया बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ की आगजनी, लगाया गया कर्फ्यू

By शिव मौर्या 
Updated Date

रांची। नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के विवादित बयान के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रव भी किया जा रहा है। उपद्रवी हिंसा के दौरान पथरबाजी और आगजनी भी कर रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद झारखंड की राजधानी रांची  (Ranchi) में भी उपद्रवियों ने बवाल किया। यहां पर उनके द्वारा हिंसा की गई।

पढ़ें :- UP Weather Alert : यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में चार दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने सुनाई खुशखबरी

पुलिस ने मोर्चा संभाला तो उनके ऊपर पथराव किए गए और गाड़ियों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई। हिंसा में कई पुलिसकर्मियों समेत आम लोग घायल हुए हैं। एक दर्जन से अधिक घायलों को रिम्स पहुंचाया गया है। बिगड़ते हालत को देखते हुए रांची में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। बता दें कि, नूपुर शर्मा ने पैंगबर मोहम्मद को लेकर पिछले दिनों एक विवादित​​ टिप्पणी की थी।

इसके बाद से उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय की ओर से दुकानें बंद रखी गईं थीं। दोपहर में नमाज के बाद सड़कों पर लोग निकलकर नारेबाजी करने लगे। अचानक प्रदर्शन उग्र हो गया और बवाल करने लगे। इस दौरान उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़क में कई पुलिस के जवाब घायल हो गए हैं।

 

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 
Advertisement