पटना । बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को पुलिस ने तीन अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा (Patna SSP Kartikeya Sharma) ने बताया, सुबह करीब 4.30 बजे हुई मुठभेड़ में अपराधियों ने पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग की। करीब 20 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई। जवाब में पुलिस की ओर से 18 राउंड गोलियां चलाई गईं।
पढ़ें :- पठानकोट में महिला पुलिस अफसर पर विजिलेंस का छापा, रिश्वत मामले में हिरासत
पटना के मनेर में भीषण पुलिस मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन अपराधी ढेर, थानाध्यक्ष घायल
बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार, 6 नवंबर की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। शेरपुर गंगा नदी के दियारा इलाके में पटना एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को मार गिराया गया। इस दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच गुप्त सूचना मिली थी कि पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के आरोपी शेरपुर दियारा इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीनों अपराधियों को गोलियां लगीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जेपी यादव पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता था, जबकि बबलू कुमार और सूरज कुमार ने शूटर की भूमिका निभाई थी। मुठभेड़ के दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में भी गोली लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और बेहतर उपचार के लिए पटना भेजा गया।
पढ़ें :- अमेरिका से जुड़े उगाही मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन, SHO को थाने से हटाया
पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से 18 राउंड और अपराधियों की ओर से 24 राउंड से अधिक गोलियां चलाई गईं। घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि 19 अक्टूबर 2026 को मनेर के ब्यापुर गांव में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार भी घायल हुए थे। पुलिस तभी से इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी।
#Patna #ManerEncounter #BiharPolice #STF #BiharNews
— Vishal Singh
(@vishalpcbvisha1) November 6, 2026
पढ़ें :- पटना हाई कोर्ट में PIL दायर के बाद सुप्रीम कोर्ट तक गूंजा भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला, रिटायर्ड जज की निगरानी में CBI जांच की मांग
जवाबी फायरिंग में राजा शर्मा, बबलू कुमार, जेपी यादव घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले तीनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों पेशेवर शूटर थे और सुपारी लेकर मर्डर करते थे। मुठभेड़ में मनेर थाना के SHO रजनीश कुमार भी जख्मी हुए हैं। उनके हाथ में गोली लगी है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास की है। मौके से एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा बरामद हुआ है।
मारे गए आरोपियों के परिजन अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के साथ हाथापाई हुई है। पथराव किया गया है, गाड़ियों के शीशे फोड़े गए हैं। परिजन एनकाउंटर को गलत बता रहे हैं। माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस-प्रशासन जवाब दो के नारे लगाए जा रहे हैं।
मुठभेड़ के दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में भी गोली लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और बेहतर उपचार के लिए पटना भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से 18 राउंड और अपराधियों की ओर से 24 राउंड से अधिक गोलियां चलाई गईं। घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर 2026 को मनेर के ब्यापुर गांव में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार भी घायल हुए थे। पुलिस तभी से इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी।