नई दिल्ली। वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के साथ उनके संबंध सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक बने हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके बीच कभी कोई कड़वाहट नहीं रही।
पढ़ें :- एनसीपी अजित पवार गुट ने देवेंद्र फडणवीस से मांगा वित्त विभाग, क्या महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?
पवार ने क्या कहा?
गुरुवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात करने वाले पटेल ने बताया कि वे इस वरिष्ठ नेता का हाल-चाल जानने गए थे। उन्होंने बताया कि पवार की तबीयत एकदम ठीक है। पटेल ने कहा, कि राजनीतिक मतभेद जरूर रहे हैं, लेकिन कभी कोई कड़वाहट नहीं आई। मैं समय-समय पर पवार साहब से मिलता रहा हूं। हमारे पारिवारिक संबंध हैं, जो आगे भी बने रहेंगे।’
ब्रेकिंग
शरद पवार-प्रफुल पटेल यांच्यातील संवादाचा वीडियो सोशल मीडियावर व्हायरलवीडियो मधे शरद पवारांकडून १० तारखेनंतर आपण एकत्र बसू अशी पटेलांना सूचना
पढ़ें :- लावासा केस में शरद पवार-सुप्रिया सुले को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सीजेआई सूर्यकांत बोले-हम नहीं देंगे दखल
त्यामुळे १० नंतर नक्की चर्चा कशाची, हा कुतूहलाचा विषय https://t.co/tyEq14QL2R
— Nilesh Budhawale (@nileshbudhawale) November 5, 2026
उन्होंने बताया कि दोनों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। पटेल ने कहा कि शरद पवार अच्छे मूड में थे और अपने चिर-परिचित अंदाज में मुस्कुरा रहे थे। 85 वर्षीय एनसीपी (SP) प्रमुख को बुधवार को दक्षिण मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वे पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती थे, जहां सोमवार से उनका इलाज चल रहा था। इस बीच शरद पवार की बेटी को केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें तेज हो गई है।
पार्टी का विभाजन कब हुआ?
पढ़ें :- महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर मचा तूफान, एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात पर भड़के संजय राउत
शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी में 2023 में विभाजन हो गया था, जब प्रफुल्ल पटेल सहित पार्टी के कुछ नेताओं ने महाराष्ट्र में सत्ताधारी ‘महायुति’ गठबंधन का दामन थाम लिया। इसके बाद, अजित पवार गुट को पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न मिल गया, जबकि शरद पवार का गुट एनसीपी (एसपी) बन गया।
प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) की शरद पवार (Sharad Pawar) से यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में पार्टी प्रमुख सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ तथा जय शामिल नहीं थे। शाह के साथ यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एनसीपी नेतृत्व पार्टी में पार्थ पवार के बढ़ते प्रभाव से खुश नहीं है।
दोनों गुटों का होगा विलय?
एनसीपी और एनसीपी (एसपी) दोनों ने ही दोनों गुटों के विलय की संभावना को खारिज कर दिया है। शरद पवार (Sharad Pawar) ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी किसी अन्य दल में विलय नहीं करेगी, लेकिन जो लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं, उनका स्वागत है।