गाजियाबाद। कहते हैं जब प्यार सच्चा हो तो न रस्मों की दीवार रोक पाती है और न ही समाज की परवाह। ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए एक Gen Z प्रेमी जोड़े ने दुनिया के सामने अपने दिल की सुनी और मॉल को ही मंडप बना लिया।
पढ़ें :- Video- 25 तारीख़ से लाइन में लगा हूं, घर में बच्चे भूखे... यह कहते बुजुर्ग फफक पड़ा, कांग्रेस बोली-ये लोगों का दर्द मोदी को नहीं आ रहा नजर
यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वह सच है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यह नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब खरीदारी में व्यस्त लोग अचानक एक लाइव लव स्टोरी के गवाह बन गए। बिना पंडित, बिना बारात और बिना किसी तामझाम के युवक ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाकर शादी कर ली। कुछ ही पलों में यह दृश्य मॉल में मौजूद हर शख्स का ध्यान खींच ले गया और चर्चा का केंद्र बन गया।
मॉल बना शादी का मंच
Gaur Central Mall, Ghaziabad
A boy proposed to a girl and then gave her sindoor and a mangalsutra.
पढ़ें :- Viral Video : TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहन पहुंचे संसद , रसोई गैस संकट को लेकर दर्ज कराया विरोध
Basically, they got married.
Imagine what her parents will feel when they see this reel? pic.twitter.com/uvzcdaDGBU
— ︎ ︎venom (@venom1s) December 21, 2025
घटना के दौरान युवक सीधे घुटनों के बल बैठकर युवती को प्रपोज करता है। सहमति मिलते ही वह जेब से सिंदूर और मंगलसूत्र निकालता है और बिना किसी झिझक के रस्म पूरी करता है। युवती भी घुटनों पर बैठकर मांग में सिंदूर भरवाती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं, जिस पर वहां मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया।
पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी
अप्रत्याशित शादी की भीड़ बनी गवाह
मॉल में खरीदारी कर रहे लोग इस अप्रत्याशित शादी के गवाह बने। कुछ लोगों ने इस पल को बेहद रोमांटिक बताया, तो कई लोग इसे हैरानी भरी नजरों से देखते रहे। देखते ही देखते युवाओं की भीड़ इकट्ठा हो गई और मोबाइल कैमरे रिकॉर्डिंग मोड में चले गए। यह दृश्य मॉल के अंदर चर्चा का मुख्य विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
इस ऑन द स्पॉट शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स इसे आज की पीढ़ी की बेबाक सोच बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों को नजरअंदाज करने पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और यह मामला ट्रेंड में बना हुआ है।
मॉल प्रबंधन और प्रशासन की चुप्पी
फिलहाल इस मामले पर न तो मॉल प्रबंधन और न ही पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। हालांकि यह तय है कि गाजियाबाद के इस मॉल में हुई यह अनोखी शादी लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा में रहेगी। Gen Z की सोच और रिश्तों के बदलते अंदाज की यह घटना एक नई बहस को जन्म दे रही है।