Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को पांच लोगो ने पकड़ रखा है वहीं एक शख्स हाथ में मोटी सी लाठी लेकर उस पर एक के बाद एक बरसाता जा रहा है। वहीं आस पास महिला की बर्बरता से पिटाई होते देखते नजर आ रहे है। सभी तमाशबीन होकर महिला को पिटते देख रहे है। कोई बचाने की कोशिश करता नजर नहीं आ रहा है।
पढ़ें :- Lucknow : पुलिस को चकमा देकर JPNIC सेंटर में घुसे सपा कार्यकर्ता, जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले का बताया जा रहा है। महिला की बर्बरता से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश महिला उत्पीड़न में नंबर ,आदिवासी महिला की इस तरह बर्बरता पूर्वक की जा रही पिटाई का यह #वीडियो मालवा क्षेत्र धार जिले का है. प्रदेश में @DrMohanYadav51 की सरकार है और इस क्षेत्र से केन्द्र की सरकार में महिला बाल विकास मंत्री है। @BJP4India @SThakuroffice @RahulGandhi pic.twitter.com/fywWA1junK
— राजेश भाटिया RAJESH BHATIA (@bhatiarajesh) June 22, 2024
पढ़ें :- IND vs WI 3rd T20I Live : आज पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे तीसरा टी20
वायरल वीडियो में पांच लोग महिला को पकड़े हुए दिखाई दे रहे है वहीं एक शख्स महिला को डंडे से पिटता नजर आ रहा है। वहीं मौजूद लोगो में से कोई बचाने की कोशिश करने की बजाय वीडियो बना रहे है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 20 जून की बताई जा रही है।
जिससे पहले महिला एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर घर से भाग गई थी। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। जांच में पता चला कि यह घटना धार जिले के टांडा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी। एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।
धार एसपी ने बताया कि महिला की पीटने वाले मुख्य आरोपी की पहचान नूर सिंह भूरिया के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।