हैदराबाद की एक महिला अधिकारी को रंगे हाथों 84 हजार रुपए की घुस लेते पकड़ा गया। इसके बाद महिला अधिकारी फफक फपक कर कैमरे पर ही रो पड़ी। तेलंगाना के जनजातीय इंजीनियरिंग विभाग की एक इंजीनियर को सोमवार को 84 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
ये अपनी करतूत की वजह से बिलख बिलखकर रो रहीं हैं. दरअसल, ये महिला अधिकारी है, जो 84,000 की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई है. मामला तेलंगाना का है.#Telangana pic.twitter.com/k2RT2pSCXP
— Khushbu_journo (@Khushi75758998) February 20, 2024
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार एक व्यक्ति ने महिला अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद एसीबी ने महिला अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। घूस लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद महिला अधिकारी जगा ज्योति कैमरे पर ही रोने लगी। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।