Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: एक्सीडेंट में कट गए दोनो पैर फिर भी किया इतना बेहतरीन डांस कि वायरल हो गया वीडियो

Viral Video: एक्सीडेंट में कट गए दोनो पैर फिर भी किया इतना बेहतरीन डांस कि वायरल हो गया वीडियो

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में स्टेज पर एक महिला धमाकेदार डांस कर रही है और वहीं दूसरी तरफ उसके साथ डांस में साथ दे रहा शख्स के दोनो पैर न होने के बावजूद पत्नी के साथ बेहतरीन डांस कर रहा है। इस वीडियो को देख आप खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाएंगे।

पढ़ें :- Agra News : मासूम शौर्य की श्वास नली में अटका दूध, एस एन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 14 महीने के बच्चे की मौत

वायरल वीडियो में फूलों से सजा एक स्टेज नजर आ रहा है।इस स्टेज पर साड़ी पहने महिला डांस कर रही है और उसके साथ डांस में साथ रहे शख्स के दोनो पैर नहीं है फिर जिस जोश औऱ उत्साह के साथ वह डांस कर रहा है लोग उसके इस जस्बे को सलाम कर रहे हैं।

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनो पति पत्नी हैं। एक एक्सीडेंट की वजह से पति के दोनो पैर काटने पड़े। इसके बावजूद इन्होंने जीना नहीं छोड़ा। बल्कि जिंदादिली और बिंदास होकर जिंदंगी को जिया और उतनी ही जिंदादिली से डांस किया।

Advertisement