Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Video Viral : पारूल यूनिवर्सिटी में कॉमेडियन भुवन बाम ने महिला को-पैनलिस्ट के सामने की अश्लील कॉमेडी ,बोले-‘मेरे नीचे आ जाओ…’ जोक पर बरपा हंगामा

Video Viral : पारूल यूनिवर्सिटी में कॉमेडियन भुवन बाम ने महिला को-पैनलिस्ट के सामने की अश्लील कॉमेडी ,बोले-‘मेरे नीचे आ जाओ…’ जोक पर बरपा हंगामा

By santosh singh 
Updated Date

अहमदाबाद :  गुजरात के वडोदरा जिले की पारूल यूनिवर्सिटी में हुए ‘द लावारी शो’ (The Lawari Show) में अश्लील टिप्पणियों पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर इस शो के वीडियो सामने आए हैं। इसमें कार्रवाई की मांग की जा रही है। शो में दिल्ली के रहने वाले कॉमेडियन भुवन बाम (Comedian Bhuvan Bam) पर अश्लील टिप्प्णियां करने का आरोप हैं। वह वीडियो में महिला कलकार के सामने अभद्र इशारा भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

द लवारी शो में अश्लीलता

जानकारी के अनुसार वडोदरा के वाघोडिय स्थित पारूल यूनिवर्सिटी में 25 नवंबर को ‘द लवारी शो’ आयोजित किया गया था। इसमें कॉमेडी फैक्ट्री से जुड़े कलाकारों ने काफी अभद्र टिप्पणियां की। जिन पर बवाल खड़ा हो गया है। सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि यूनिवर्सिटी ने कैसे इस कार्यक्रम की अनुमति दी। यूनिवर्सिटी में देशभर के बच्चे पढ़ते हैं। कॉमेडियन भुवन बाम पर आरोप है कि उन्होंने लाइव कार्यक्रम में कमेंट किया कि ‘मेरे नीचे आ जाओ नौ महीने कोई परेशान नहीं करेगा।’

वडोदरा पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणियों वाले वीडियो सामने आने के बाद वडोदरा ग्रामीण पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। वडोदरा रूरल एसपी सुशील अग्रवाल ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है, हालांकि वडोदरा पुलिस ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इस मामले में किसके-किसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वडोदरा में यह विवाद ऐसे वक्त पर सामने आया है जब शहर में धर्म, संस्कृति, इतिहास और अध्यात्म के संगम ‘ऋषभायन 3’ का आयोजन चल रहा है।

क्या है ‘द लवारी शो’

‘द लवारी शो’ एक लोकप्रिय गुजराती लाइव टॉक शो है। इसका कार्यक्रम पारूल यूनिवर्सिटी में रेखा गया था। इसे द कॉमेडी फैक्ट्री द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। गुजराती बोलचाल में लवारी का अर्थ दाेस्तों के साथ होने वाली ब्रेफिक्र गपशप, हंसी-मजाक हल्का-फुल्का टाइम पास से है। इस शो को इस शो को गुजराती स्टैंडअप कॉमेडी के चार प्रमुख कलाकार मनन देसाई, चिरायु मिस्त्री, दीप वैद्य और ओम भट्ट मिलकर चलाते हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट में इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

कई बड़े नाम ले चुके हैं हिस्सा

यह कोई पारंपरिक इंटरव्यू नहीं है, बल्कि लाइव दर्शकों के सामने होने वाला एक अनफिल्टर्ड शो है जिसमें स्टैंड-अप कॉमेडी, इम्प्रोवाइजेशन और मेहमानों के साथ मजेदार किस्से साझा किए जाते हैं। इस शो में गुजराती सिनेमा के सितारों (जैसे मल्हार ठाकर) के साथ-साथ बॉलीवुड और डिजिटल जगत के कई बड़े चेहरे जैसे भुवन बाम, जाकिर खान, जॉनी लीवर, सुमीत राघवन और सलीम मर्चेंट शामिल हो चुके हैं।

इस मामले में काजल हिंदुस्तानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ‘लवारी’ शो के आयोजकों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शो के नाम पर प्रसिद्धि पाने के लिए समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया की शैली अपनाई जा रही है। उन्होंने गुजराती संस्कृति और संस्कारों का हवाला देते हुए शो को तत्काल बंद कराने की मांग की। काजल हिंदुस्तानी ने अपनी पोस्ट में गुजरात सरकार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और गुजरात पुलिस को टैग किया। उन्होंने पूरी टीम के खिलाफ मामला दर्ज करने और जुर्माने के साथ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी अपनी पोस्ट में टैग किया।

Advertisement