मध्य प्रदेश समेत कई जिलों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। एमपी में लगातार हो रही बारिश ने आम लोगो का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जगह जगह जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। खासकर महाकौशल इलाके में बीते पांच छह दिन से हाहाकारी बारिश ने हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। कटनी में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है।
पढ़ें :- CM योगी ने 1725 करोड़ की योजना का किया शुभारंभ, 5 जिलों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास जोन
जिससे ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। रास्ता दिखाने के लिए पॉइंट्स मैन लगाने पड़े हैं। कटनी-जबलपुर रेलखंड पर स्लीमनाबाद और डुंडी स्टेशन के बीच रेल ट्रैक में बारिश के चलते जल भराव होने से पटरिया पानी में डूब गईं।
देश का विकास देखिए, ट्रेन को भी रास्ता दिखाना पड़ रहा। pic.twitter.com/LmT8FplkSF
— Priya singh (@priyarajputlive) July 25, 2024
पढ़ें :- 'जिनकी सत्ता ‘सजातीय तुष्टीकरण’ के नाम पर बदनाम हो चुकी है वो ‘जातिवाद’ की बात कर रहे...' अखिलेश का CM योगी पर तंज
जिससे रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। रेल प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए प्वाइंट्स मेन और रेलकर्मियों को मौके पर तैनात किया है। प्वाइंस मेन पानी से भरे रेल ट्रैक के बीच चलकर ट्रेन को रास्ता दिखाते नजर आ रहे हैं।
बेहद सवधानीपूर्वक ट्रेनों संचालन किया जा रहा है। स्लीमनाबाद और बंदी स्टेशन के बीच ट्रैक पर जलभराव का वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्वाइंस मेन ट्रेन को रास्ता दिखा रहे हैं।