Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: बूढ़े बीमार केयर टेकर को देखने पहुंचा हाथी, देख इमोशनल हुए लोग

Viral Video: बूढ़े बीमार केयर टेकर को देखने पहुंचा हाथी, देख इमोशनल हुए लोग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बुढ़े बीमार केयर टेकर को हॉस्पिटल में देखने हाथी पहुंच गया। इस दौरान वह कैसे हॉस्पिटल के कमरे में जाने के लिए झुक कर अंदर जाता है और अपनी सूंड से केयरटेकर को प्यार करता है वहीं उसका केयरटेकर भी उसे लाड करता है। इस वायरल वीडियो को देख खुद को भावुक हो रहे है। अपने इस हरकत से हाथी ने लोगो का दिल जीत लिया है।

पढ़ें :- Viral Video : इटली एयरपोर्ट पर तेज तूफान की चपेट में आया विमान खिलौने की तरह पलटा, नहीं हुई कोई जनहानि

वायरल वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले एक बड़ा सा हाथी दरवाजे के पास गेट पर बैठा नजर आता है, जहां उसका केयरटेकर एडमिट होता है और फिर धीरे-धीरे हाथी खिसकते हुए अस्पताल के अंदर आ जाता है।

पढ़ें :- कुंभलगढ़ किले की दीवार 'द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया' के नाम से दुनिया में है मशहूर, भारतीय वास्तुकला और सैन्य रणनीति का है अद्भुत उदाहरण

अगले ही फ्रेम में हाथी एक कमरे में बैठा नजर आता है, जिसके सामने उसका बीमार बुजुर्ग केयरटेकर बिस्तर पर लेटा दिखाई पड़ता है। इस बीच अपनी सूंड की मदद से हाथी बीमार केयरटेकर को उठाने की कोशिश करने लगता है, लेकिन चूंकि केयरटेकर काफी बीमार और बूढ़ा हो चुका था, ऐसे में वो बेड से हिल भी नहीं पा रहा था, तो पास में ही खड़ी एक महिला ने उस बुजुर्ग का हाथ पकड़कर हाथी के सूंड को सहलाने में मदद की। इसे देख वहां मौजूद लोग बेहद भावुक हो जाते है।

Advertisement