सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो युवतियां बुलट सवार युवक की पिटाई करती नजर आ रही है। आरोप है कि युवक युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो वाराणसी का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- CM योगी ने वितरित किया 912 नियुक्ति पत्र, कहा-योग्य अभ्यार्थियों के चयन से आमजन के मन में शासन एवं चयन प्रक्रिया के प्रति विश्वास होता है सशक्त
छेड़खानी करने पर बुलेट सवार को लड़कियों ने पीटा ये वीडियो वाराणसी उत्तर प्रदेश का है
—
भारतीय संविधान सर्वोपरि (@EkLavya50110368) September 1, 2024
पढ़ें :- सरकार के पास दिया जलाने का पैसा है, पर हमारे हॉस्टल के लिए नहीं, राहुल गांधी बोले- मोदी जी उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाराणसी के हुकुमगंज इलाके में बुलेट सवार एक युवक राह चलती दो युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। जैसे ही युवक आगे बढ़ने लगा एक लड़की ने उसे रोक लिया। दोनो में बहस होने लगी। इतने में युवती ने युवक को पीटना शुरु कर दिया। दूसरी युवती भी उसे पीटने लगी। अचानक हुई इस पिटाई से डर कर युवक गली में भाग गया। वहां इस घटना का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।