Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Viral Video: चंबल नदी में दिखा घड़ियालों का विशाल झुंड, लकड़ियां समझकर धोखा खा गए लोग

Viral Video: चंबल नदी में दिखा घड़ियालों का विशाल झुंड, लकड़ियां समझकर धोखा खा गए लोग

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral Video: चंबल नदी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नदी के किनारे और पानी में बड़ी संख्या में घड़ियालों के बच्चे एक साथ दिखाई दे रहे हैं। पहली नजर में इन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे पानी में सूखी लकड़ियां या टहनियां तैर रही हों। लेकिन कैमरा करीब पहुंचता है तो असली नजारा सामने आता है।

पढ़ें :- भूख से ऐसा तड़पा कि सड़क हादसे में मरे कुत्ते का मांस खा गया, ओडिशा से आया हैरान करने वाला मामला

वायरल वीडियो में घड़ियालों के छोटे-छोटे बच्चे झुंड बनाकर नदी के किनारे और पानी में हलचल करते नजर आते हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घड़ियालों को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पहली बार देखने पर उन्हें ये घड़ियाल नहीं, बल्कि पानी में तैरती लकड़ियां लगी थीं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम और x पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और बड़ी संख्या में लोग इसे पसंद कर रहे हैं, यूजर्स कमेंट में इस नजारे को हैरान करने वाला बता रहे हैं।

चंबल नदी घड़ियालों के प्रमुख प्राकृतिक आवासों में शामिल है। यहां घड़ियालों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य भी स्थापित है। ऐसे में नदी में बड़ी संख्या में घड़ियालों के बच्चों का दिखाई देना वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी खास नजारा है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घड़ियालों की सटीक संख्या और रिकॉर्डिंग की जगह की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- Video: 'ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह...',बहू चुनाव जीते BJP के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ रैली में पढ़ने लगे कलमा , कांग्रेस ने साधा निशाना
Advertisement