1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग दुर्घटना नहीं साजिश थी…,सोनिया गांधी की किताब में 2002 अग्निकांड के दावे पर छिड़ी बहस

साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग दुर्घटना नहीं साजिश थी…,सोनिया गांधी की किताब में 2002 अग्निकांड के दावे पर छिड़ी बहस

सोनिया गांधी की किताब में साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को लेकर की गई टिप्पणी पर SIT के तत्कालीन प्रमुख राकेश अस्थाना ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि ट्रेन की बोगी में आग दुर्घटनावश नहीं, बल्कि साजिश के तहत लगाई गई थी।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Godhra Kand: साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में 2002 में गुजरात दंगों की वजह बने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को लेकर लिखी गई एक बात को लेकर बहस छिड़ गया है। उन्होंने किताब में लिखा है कि साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की वजह क्या थी, इस पर विवाद है। सोनिया गांधी की इस टिप्पणी पर साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड की जांच करने वाले अधिकारी राकेश अस्थाना ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ट्रेन में आग किसी दुर्घटना की वजह से नहीं लगी थी, बल्कि इसके पीछे साजिश थी।

पढ़ें :- 'संजय गांधी की विमान हादसे में मौत न होती तो राजीव भी जिंदा होते...' CPP चीफ सोनिया गांधी का छलका दर्द

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में राकेश अस्थाना ने दावा किया कि जांच के दौरान ऐसे साक्ष्य सामने आए थे, जिनसे साबरमती एक्सप्रेस की बोगी में आग लगाए जाने की साजिश का पता चला। उनके मुताबिक, इस घटना के पीछे भारत को अस्थिर करने की बड़ी योजना थी और जांच में पाकिस्तान से जुड़े संपर्कों की बात भी सामने आई थी।

अस्थाना ने अमन गेस्ट हाउस के मालिक अब्दुल रज्जाक कुरकुर का जिक्र करते हुए कहा कि जांच के दौरान पाकिस्तान से आने वाली कॉल और हिजबुल से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि जांच के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी या राज्य सरकार की ओर से उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया था।

स्टोव से आग लगने की थ्योरी पर भी उठाए सवाल

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड की जांच के लिए गठित यूसी बनर्जी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में आग लगने की वजह कारसेवकों के स्टोव से जुड़ी बताई थी। इस पर अस्थाना ने असहमति जताई। उनका दावा है कि इस रिपोर्ट को गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था और अदालत में आग जानबूझकर लगाए जाने के पक्ष में सबूत पेश किए गए थे।

गौरतलब है कि 27 फरवरी 2002 को गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने से 59 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद गुजरात में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी। अब सोनिया गांधी की किताब में की गई टिप्पणी और राकेश अस्थाना के जवाब के बाद यह पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...