1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. कियारा आडवाणी के लिए प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीने रहे मुश्किल, बोलीं- ‘मां और सास के साथ की थी जरूरत’

कियारा आडवाणी के लिए प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीने रहे मुश्किल, बोलीं- ‘मां और सास के साथ की थी जरूरत’

कियारा आडवाणी ने 'कॉफी विद करण' में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शुरुआती तीन महीने जी मिचलाने और हार्मोनल बदलावों के कारण मुश्किल रहे। इस दौरान उन्हें मां, सास और दोस्तों के भावनात्मक सहयोग की जरूरत महसूस हुई।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Coffee With Karan: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह अपने पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों के अनुभव साझा किए। कियारा ने बताया कि गर्भावस्था के पहले तीन महीने उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे थे। इस दौरान उन्हें अपनी मां, सास और करीबी दोस्तों के भावनात्मक साथ की जरूरत महसूस हुई।

पढ़ें :- 81 साल के अभिनेता की पांच पसलियां टूटीं, फेफड़े में हुआ छेद; अब टीनू आनंद की सेहत कैसी?

शुरुआती तीन महीने में हुई परेशानी

कियारा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में उन्हें जी मिचलाने और हार्मोनल बदलाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुरुआत में उन्होंने और सिद्धार्थ ने इस खुशखबरी को किसी के साथ साझा नहीं करने का फैसला किया था। लेकिन कुछ समय बाद कियारा को महसूस हुआ कि इस दौर में उन्हें अपने आसपास की महिलाओं के सहयोग की जरूरत है।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सिद्धार्थ से कहा कि उन्हें अपनी मां और सास से बात करनी है। उन्हें ऐसी महिलाओं का साथ चाहिए, जो इस अनुभव को समझ सकें। कियारा के मुताबिक, कई बार वह अपनी सहेलियों के साथ बैठकर रोती थीं और उनकी दोस्त बिना कुछ कहे उन्हें भावनात्मक सहारा देती थीं।

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं कियारा

कियारा और सिद्धार्थ पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं। अभिनेत्री ने 7 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी बेटी के छोटे हाथों की तस्वीर साझा करते हुए परिवार में एक बार फिर नन्हे मेहमान के आने की खुशी जाहिर की थी। अब कियारा के प्रेग्नेंसी अनुभव को लेकर उनका यह खुलासा चर्चा में है।

पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...