1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Haematocon 2026 : प्रख्यात चिकित्सक डॉ वी पी सिंह को मिला लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Haematocon 2026 : प्रख्यात चिकित्सक डॉ वी पी सिंह को मिला लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

देश के प्रतिष्ठित क्लीनिकल हीमैटोलाजिस्ट ,चिकित्सा विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व रेक्टर प्रोफेसर वी पी सिंह को हीमैटोलाजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान हेतु लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया है। 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Haematocon 2026 :  देश के प्रतिष्ठित क्लीनिकल हीमैटोलाजिस्ट ,चिकित्सा विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व रेक्टर प्रोफेसर वी पी सिंह को हीमैटोलाजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान हेतु लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया है।  अहमदाबाद में आयोजित वार्षिक कान्फ्रेंस में यह सम्मान प्रदान किया गया।लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड जो काशी ही नहीं अपितु पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है । डॉ सिंह चिकित्सा विज्ञान संस्थान मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके है ।विगत दो साल में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले डॉ सिंह पहले व्यक्ति है ।

पढ़ें :- Cyber Fraud: PM आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल भेजकर खाते से उड़ाए लाखो रुपये

डॉ सिंह को दिल्ली मेआयोजित फिजिशियन की राष्ट्रीय कान्फ्रेंस एपीकान 24 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला तथा 2024 में ही यू पी हीमैटोलाजी के प्रथम कान्फ्रेंस में भी लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया । प्रोफेसर डॉ वी पी सिंह 85 वर्ष की उम्र में भी नियमित रूप से अपनी सेवाएँ दे रहे है और समाज और देश का यथोचित मार्गदर्शन प्रदान कर रहे है ।

डॉ सिंह के इस विशेष उपलब्धि पर मऊ मेडिकल कालेज के प्राचार्य एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सा जगत में डॉ सिंह का योगदान सराहनीय एवं उत्कृष्ट रहा है। डॉ मनोज ने कहा के प्रोफेसर वी पी सिंह के साथ काम करना एक सुखद अनुभूति रही डॉ सिंह बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति एवं असाधारण प्रतिभा के धनी है । उन्होंने ने कहा कि हीमोफीलिया नामक रोग पर डॉ सिंह का शोध बहुत ही महत्वपूर्ण है ।

डॉ सिंह इस समय हीमोफीलिया सोसाइटी वाराणसी के अध्यक्ष भी है। डॉ सिंह वर्तमान में सूर्या मल्टी स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल में क्लीनिकल हीमैटोलाजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे है । इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के पूर्व डीन एवं पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर श्याम सुंदर,पद्मश्री प्रोफेसर कमलाकर त्रिपाठी,प्रोफेसर के के गुप्ता,प्रोफेसर विजय तिलक ,पंकज सिंह ,हीमोफीलिया सोसायटी के सचिव डॉ ओ पी पांडेय,डॉ मोनिका गुप्ता,डॉ हेमन्त गुप्ता सहित कई गणमान्य चिकित्सकों ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

पढ़ें :- लखनऊ की सड़कों पर उतरे वकील, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा पहुंचे तो पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...