चंबल नदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में घड़ियालों के बच्चे एक साथ पानी में तैरते और किनारे पर नजर आ रहे हैं। पहली नजर में लोग इन्हें लकड़ियां समझ रहे हैं, लेकिन कैमरा करीब पहुंचने पर पूरा नजारा साफ दिखाई देता है।
Viral Video: चंबल नदी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नदी के किनारे और पानी में बड़ी संख्या में घड़ियालों के बच्चे एक साथ दिखाई दे रहे हैं। पहली नजर में इन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे पानी में सूखी लकड़ियां या टहनियां तैर रही हों। लेकिन कैमरा करीब पहुंचता है तो असली नजारा सामने आता है।
वायरल वीडियो में घड़ियालों के छोटे-छोटे बच्चे झुंड बनाकर नदी के किनारे और पानी में हलचल करते नजर आते हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घड़ियालों को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पहली बार देखने पर उन्हें ये घड़ियाल नहीं, बल्कि पानी में तैरती लकड़ियां लगी थीं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम और x पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और बड़ी संख्या में लोग इसे पसंद कर रहे हैं, यूजर्स कमेंट में इस नजारे को हैरान करने वाला बता रहे हैं।
चंबल नदी घड़ियालों के प्रमुख प्राकृतिक आवासों में शामिल है। यहां घड़ियालों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य भी स्थापित है। ऐसे में नदी में बड़ी संख्या में घड़ियालों के बच्चों का दिखाई देना वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी खास नजारा है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घड़ियालों की सटीक संख्या और रिकॉर्डिंग की जगह की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।