1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. राहुल गांधी के आरोपों को सैम पित्रोदा ने नकारा, बोले पीएम मोदी कोई पेचकस लेकर कंप्यूटर पर नहीं बैठे हैं…

राहुल गांधी के आरोपों को सैम पित्रोदा ने नकारा, बोले पीएम मोदी कोई पेचकस लेकर कंप्यूटर पर नहीं बैठे हैं…

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के फोन टैपिंग के आरोपों के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने कहा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है, लेकिन PM मोदी (PM Modi) खुद ऐसा नहीं करते हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि PM खुद स्क्रूड्राइवर लेकर ऐसा नहीं कर रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के फोन टैपिंग के आरोपों के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने कहा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है, लेकिन PM मोदी (PM Modi) खुद ऐसा नहीं करते हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि PM खुद स्क्रूड्राइवर लेकर ऐसा नहीं कर रहे हैं। हालांकि, पित्रोदा ने यह नहीं बताया कि इसके पीछे किसका हाथ है? बता दें कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) उनका मोबाइल फोन टैप कर रहे हैं।

पढ़ें :- VIDEO : राहुल गांधी ने गिग वर्कर के स्कूटी पर की सवारी, बाइक रैली में कांग्रेस नेता का दिखा अलग अंदाज

सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) का यह बयान बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि एक दिन पहले ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सरकार पर अपना फोन टैप कराने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि मेरे फोन में सारे सबूत हैं, इसलिए उनका फोन टैप करवाया जा रहा है। यह काम सरकार की तरफ से किया जा रहा है। इस बीच अब सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) का कहना है कि प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करते। जिससे उनका बयान अहम माना जा रहा है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के फोन टैपिंग के आरोपों से खुद को अलग करते हुए इंटरव्यू में सैम पित्रोदा (Sam Pitroda)  ने कहा ‘प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करते, प्रधानमंत्री कोई पेचकस लेकर कंप्यूटर पर नहीं बैठ जाते।हालांकि सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) का कहना है कि उनके पास यह मानने की ठोस वजह है कि उनका फोन भी टैप किया जा रहा है, मेरा फोन टैप हो रहा है, मेरे लैपटॉप पर हमले हो रहे हैं और मेरे बैंक खातों पर नजर रखी जा रही है। मैंने विशेषज्ञों से सलाह ली है और उन्होंने मेरे डिवाइस की जांच करने के बाद मुझे फोन टैपिंग को लेकर आगाह किया है। उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें किस पर शक है कि किसने उनका फोन टैप किया है।

सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने कहा कि ‘कोई तो ऐसा कर रहा है, मुझे नहीं पता और मुझे परवाह भी नहीं है। मैं इसी के साथ जी रहा हूं। इसमें मुझे किसी तरह की कोई दिक्कत भी नहीं है। आस-पास कुछ बुरे लोग हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में क्या कर सकते हैं?

राहुल गांधी ने लगाया था फोन टैपिंग का आरोप

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने 25 लाख डुप्लीकेट वोटर खोजे, सूची जल्द चुनाव आयोग को सौंपेंगे, EC हमें दे इनाम

दरअसल, सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) का यह बयान इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि शुक्रवार को ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर अपना फोन टैप करवाने का आरोप लगाया था। राहुल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) उनका फोन टैप करवा रहे हैं, उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री को अपने साथ खुली बहस करने की चुनौती दी है। कांग्रेस की तरफ से भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का यह वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें वह कहते हैं ‘प्रधानमंत्री को इस बारे में पता है क्योंकि वह मेरा फोन टैप करवाते हैं, जिस दिन वह आमने-सामने की बहस के लिए तैयार हो जाएंगे, उस दिन सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है, कौन देश-विरोधी है? और वे कब से देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस के कई नेताओं ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आरोपों का समर्थन किया था।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आरोपों को बीजेपी ने भी खारिज किया है। बीजेपी का कहना था कि चर्चा में बने रहने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस तरह के आरोप लगाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Former Union Minister Rajeev Chandrasekhar) का इस मामले में कहना था कि ‘राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपना दिमाग चेक कराने की जरूरत है, किसी को भी उनका फोन टैप करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर किसी को कोई दिलचस्पी है भी, तो वह बस यह समझने में है कि उनका दिमाग हर दिन सिर्फ झूठ ही क्यों बोलता है। अब सैम पित्रोदा (Sam Pitroda)  का यह बयान फिलहाल चर्चा में आ गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...