सोशल मीडिया में दो महिलाओं में मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट का बताया जा रहा है। जहां दोनो महिलाओं को एक ही कपड़ा पसंद आने पर आपस में भिड़ गई। दोनो के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मौजूद किसी शख्स ने दो महिलाओं के बीच इस मारपीट का वीडियो बनाकर लिया और अब यह सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
Kalesh b/w Ladiss over they both wanted to Buy Same Cloth:
pic.twitter.com/SNF6xdfbBy— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 8, 2025
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कपड़ा पसंद आने पर दोनो महिलाएं आपस में बहस कर रही है। जिसके बाद सूट पहनी महिला वेस्टर्न ड्रेस पहने दूसरी महिला को थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद एक थप्पड़ खाने वाली महिला उसे नीचे गिराकर पीटना शुरु कर देती है। इसी दौरान तीसरी महिला दोनो महिलाओं के बीच बचाव करने की कोशिश करती है लेकिन वह भी मारपीट पर उतारु हो जाती है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया
महिलाओं के बीच मारपीट होता देख वहां लोगो की भीड़ लग जाती है। फिर दोनो मिलकर एक सूट पहने महिला के बाल पकड़कर खींचते हुए उसे मारने लगती है। वहीं लड़ाई देखने के बाद एक महिला सूट पहने महिला को छुड़ाने की कोशिश करती है। महिलाओं में मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।