Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Viral video: कृष्ण जन्माष्टमी पर तेज प्रताप यादव ने वीडियो शेयर कर लिखा-“हुकूमत दूसरों के दम पर तो कोई भी कर ले ,जो अपने दम पर छा जाए वो यादव हम हैं”

Viral video: कृष्ण जन्माष्टमी पर तेज प्रताप यादव ने वीडियो शेयर कर लिखा-“हुकूमत दूसरों के दम पर तो कोई भी कर ले ,जो अपने दम पर छा जाए वो यादव हम हैं”

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) कृष्ण जन्माष्टमी (krishna janmashtami) के मौके पर अलग अंदाज में नजर आकर सबको चौंका दिया है। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। भगवा रंग की धोती और सफेद रंग का कुर्ते के साथ गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर चंदन लगाएं हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

तेज प्रताप यादव ने कृष्म जन्माष्टमी के मौके पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए तेज प्रताप ने लिखा है कि आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। हुकूमत दूसरों के दमपर तो कोई भी कर ले, जो अपने दम पर छा जाए वो यादव हम हैं।

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

वीडियो में एक ऑडियो भी चल रहा है जिसमें कहा जा रहा है, ‘यादव श्रेष्ठ वासुदेव कृष्ण ही ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ सभी बुद्धिमान लोग सदा मित्रता रखते हैं क्योंकि सारे आर्यावर्त में शत्रुता रखने का सामर्थ्य हमारे पास नहीं है।

वहीं कुछ यूजर्स तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के चप्पल पहनकर भगवान को प्रणाम करने पर ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो की वजह से वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं क्योंकि उन्होंने भगवान को प्रणाम करते समय अपनी चप्पल नहीं उतारी।

Advertisement