सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां डेढ़ सौ साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि पास से गुजर रहे दो बच्चे बाल बाल बच गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पढ़ें :- Video- बोरियों में आवारा कुत्ते भरकर लाये नेता जी ने अधिकारी के टेबल पर छोड़ा, पहनाई नोटों की माला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सदर बाजार थाना क्षेत्र के ढोलकी मोहल्ले का बताया जा रहा है। यहां शुक्रवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। जो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर वायरल हो रही है।
‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’
मेरठ में शुक्रवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक जर्जर मकान का अगला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो बच्चे बाल-बाल बच गए। pic.twitter.com/xkOLEoE9nN
— Vineet G
(@aapka_vineet) October 12, 2024 पढ़ें :- 248 करोड़ के मामले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व हरियाणा मंत्री के घर-फार्महाउस पर छापेमारी
जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है जर्जर मकान के पास से पहले एक छोटा बच्चा साईकिल चलाता हुआ गुजर जाता है। साथ में एक महिला निकलती है। महिला के पीछे से दो बच्चे भी के पास से गुजर ही रहे होते हैं कि अचानक मकान भरभराकर गिर जाता है।